रामगढ़ के आंगनवाड़ी केंद्रों के बकाया पोषाहार और मानदेय भुगतान का आदेश जारी: जे. पी. पांडेय
जे. पी. पांडेय ने डीएसडब्ल्यू से वार्ता के बाद दी जानकारी
भाजपा किसान मोर्चा के नेता एवं झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने जानकारी दी कि रामगढ़ जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों के बकाया मानदेय, पोषाहार, मकान भाड़ा, सीबीई और मोबाइल रिचार्ज भुगतान के लिए आदेश जारी कर राशि निर्गत कर दी गई है।
रामगढ़: भाजपा किसान मोर्चा, झारखंड प्रदेश के नेता सह झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने बताया कि रामगढ़ जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों के बकाए मानदेय, पोषाहार, मकान भाड़ा, सीबीई एवं मोबाइल रिचार्ज की राशि का अब तक भुगतान नहीं होने पर उन्होंने रामगढ़ डीएसडब्ल्यू से वार्ता की।
सभी प्रकार के आंगनवाड़ी केंद्रों के बकाए भुगतान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। डीएसडब्ल्यू कार्यालय के मुख्य लिपिक पिंटू के अनुसार, पतरातु प्रखंड के लगभग 256 आंगनवाड़ी केंद्रों सहित जिले के सभी प्रखंडों में बकाया भुगतान के लिए आदेश जारी कर राशि निर्गत कर दी गई है।


उन्होंने कहा कि जिन सेविकाओं को भुगतान में किसी प्रकार की परेशानी हो, वे उनसे संपर्क कर सकती हैं।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


