Crime News: नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का खुलासा, 88 लीटर शराब सहित कई समान जब्त

एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में उत्पाद विभाग की छापेमारी

Crime News: नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का खुलासा, 88 लीटर शराब सहित कई समान जब्त
पूर्वी सिंहभूम में नकली शराब फैक्ट्री पर छापेमारी

पूर्वी सिंहभूम जिले के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित तुरियाबेड़ा में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली विदेशी शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान 88 लीटर तैयार नकली विदेशी शराब, विभिन्न ब्रांड के लेबल, कॉर्क, ढक्कन, कैरामेल और अन्य पैकेजिंग सामग्री जब्त की गई। फैक्ट्री संचालक बिट्टू कुमार महतो मौके से फरार हो गया।

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है।

एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में छापेमारी कर नकली विदेशी शराब बनाने वाली एक मिनी फैक्ट्री का खुलासा किया गया। कार्रवाई के दौरान 88 लीटर तैयार नकली विदेशी शराब के अलावा शराब निर्माण और पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई।

सहायक आयुक्त उत्पाद अरुण कुमार मिश्रा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने तुरियाबेड़ा स्थित एक अर्धनिर्मित मकान में छापेमारी की। जांच के दौरान मकान से करीब 70 लीटर तैयार रंगीन नकली विदेशी शराब बरामद हुई। वहीं दो कार्टन में रखी लगभग 18 लीटर बोतलबंद नकली विदेशी शराब भी जब्त की गई।

छापेमारी में विभिन्न ब्रांड के सीलिंग कॉर्क, ढक्कन, शराब की बोतलों पर लगाए जाने वाले फ्रंट एवं रियर लेबल, शराब को रंग और स्वाद देने में इस्तेमाल होने वाला कैरामेल, नकली उत्पाद आसंजक सहित बड़ी मात्रा में अन्य उपकरण और सामग्री भी बरामद की गई, जिनका उपयोग नकली विदेशी शराब तैयार करने और उसकी पैकेजिंग में किया जा रहा था।

सोमवार को सहायक आयुक्त उत्पाद अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि यह मिनी फैक्ट्री रिफ्यूजी कॉलोनी, संकोसाई रोड नंबर-1 निवासी बिट्टू कुमार महतो द्वारा संचालित की जा रही थी। हालांकि छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। उसके विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत एवं कठोर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

उत्पाद विभाग ने कहा है कि जिले में अवैध एवं नकली शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विभाग ने चेतावनी दी है कि इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा