कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

निःशुल्क विधिक सहायता का बताया गया अधिकार

कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा मंडल कारा में आयोजित जेल अदालत एवं विधिक जागरूकता शिविर में बंदियों को कानूनी जानकारी देते डीएलएसए के पदाधिकारी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) कोडरमा के तत्वावधान में मंडल कारा कोडरमा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी सचिव सत्यभामा कुमारी ने बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि गरीब और असहाय लोगों की सहायता के लिए डीएलएसए हमेशा तत्पर है।

कोडरमा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के  अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  रामाकांत मिश्रा के  मार्गदर्शन में  रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वाधान में  मंडल कारा कोडरमा में  लोक अदालत  सह विधिक जागरूकता शिवीर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के  प्रभारी सचिव सत्यभामा कुमारी  उपस्थित थी।

डालसा  प्रभारी सचिव  ने कहा कि गरीबों- असहायों की मदद के लिए डालसा हमेशा  तत्पर है। आप सभी अपने आचरण और  व्यवहार  में सुधार करें । आप  यहां से निकलने के उपरांत अपनी गलतियों से सबक लेकर आगे गलती न करने की शपथ  लें। साथ ही उन्होंने ने  यह भी कहा कि  निर्धन एवं असहाय बंदियों की मदद के लिए डीएलएसए के अधिवक्ता  पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं ।

वही शिविर में उपस्थित बंदियों को उनके केस से संबंधित जानकारी  डीएलएसए के  अधिवक्ता द्वारा  दी गई ।  जिस बंदी का  केस पैरवी हेतु कोई भी  अधिवक्ता नहीं थे , वैसे बंदियों को बंदी आवेदन भेजने को कहा गया। वैसे बंदी जिन्हें न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई है और वह अपना अपील  उच्च  न्यायलय में दाखिल करने में असमर्थ है, या नहीं कर सके हैं वैसे  बंदियों से संबंधित भी जानकारी ली गई।  मौके पर  डालसा के अधिवक्ता, राजेंद्र मंडल, अरुण कुमार ओझा, अश्विनी शरण, न्यायालय कमी रंजीत कुमार सिंह एवं संतोष कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। । 

स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

कोडरमा - जेल अदालत के अलावा मौके पर  बंदीयो का स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर  अभिषेक  कुमार के नेतृत्व में सभी बंदियों का स्वास्थ्य जांच किया गया। मौके पर कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Koderma News: जिले में डेंगू प्रसार रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग का विशेष सर्विलांस अभियान शुरू

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

खबर का असर: बिना बैरिकेडिंग उखड़ी पीसीसी सड़क की हुई मरम्मत, ग्रामीणों में खुशी खबर का असर: बिना बैरिकेडिंग उखड़ी पीसीसी सड़क की हुई मरम्मत, ग्रामीणों में खुशी
करोड़ों की सड़क तो बनी, पर पुलिया का एप्रोच पथ नहीं बना ग्रामीण परेशान, कीचड़ में फिसलकर गिर रहे लोग
उत्तर मैसेडोनिया में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का गर्मजोशी से स्वागत, राजधानी स्कोप्जे में बिताएंगी दो दिन
नीट में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, प्रधानमंत्री मोदी की राजग सांसदों की बैठक 'मंगल मिलन' में घोषणा
बरसात में गुलजार हुआ साहिबगंज का मोती झरना, उमड़ रही पर्यटकों की भीड़
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति