खबर का असर: बिना बैरिकेडिंग उखड़ी पीसीसी सड़क की हुई मरम्मत, ग्रामीणों में खुशी
खबर के बाद विभाग और संवेदक ने दिखाई तत्परता
साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड में पीडब्ल्यूडी सड़क से तसर केंद्र होते हुए पादन तक बन रही पीसीसी सड़क के क्षतिग्रस्त होने की खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग और संवेदक हरकत में आ गए। बिना बैरिकेडिंग के कारण ढलाई के तुरंत बाद सड़क कई जगह उखड़ गई थी, जिससे ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया था।
साहिबगंज: बोरियो प्रखंड में सरकारी लापरवाही के कारण क्षतिग्रस्त हुई पीसीसी सड़क की मरम्मत आखिरकार कर दी गई है। मरम्मत के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
क्या था मामला?
पीडब्ल्यूडी सड़क से तसर केंद्र होते हुए पादन तक बन रही पीसीसी सड़क की ढलाई के तुरंत बाद ही सड़क जगह-जगह से उखड़ गई थी। ग्रामीणों का आरोप था कि ढलाई के बाद बैरिकेडिंग नहीं की गई थी। नतीजा यह हुआ कि मोटरसाइकिल, जानवर और लोगों के चलने से ताजा सीमेंट में पैरों के निशान और गड्ढे बन गए थे। ग्रामीणों ने इसे संवेदक की लापरवाही और सरकारी राशि की बर्बादी बताते हुए विभाग से तुरंत मरम्मती और कार्रवाई की मांग की थी।
खबर का हुआ असर

ग्रामीणों ने जताया आभार

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


