गंगा जलस्तर अपडेट: साहिबगंज समेत बिहार और बंगाल में बढ़ा जलस्तर, निचले इलाकों में अलर्ट

मुंगेर और भागलपुर में जलस्तर फिलहाल स्थिर

गंगा जलस्तर अपडेट: साहिबगंज समेत बिहार और बंगाल में बढ़ा जलस्तर, निचले इलाकों में अलर्ट
साहिबगंज समेत बिहार और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

झारखंड के साहिबगंज समेत बिहार और पश्चिम बंगाल में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जल संसाधन विभाग की 16 जुलाई 2026 की रिपोर्ट के अनुसार बक्सर, पटना, साहिबगंज और फरक्का में जलस्तर बढ़ने की प्रवृत्ति दर्ज की गई है, जबकि मुंगेर और भागलपुर में जलस्तर स्थिर बना हुआ है।

साहिबगंज: गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। जल संसाधन विभाग द्वारा जारी 16 जुलाई 2026 के आंकड़ों के अनुसार गंगा नदी के अधिकांश स्थानों पर जलस्तर बढ़ने की प्रवृत्ति दर्ज की गई है। गंगा नदी का जलस्तर बिहार के बक्सर, पटना, भागलपुर, और झारखंड के साहिबगंज तथा पश्चिम बंगाल के फरक्का में बढ़ा हुआ है। वहीं मुंगेर और भागलपुर में जलस्तर स्थिर बना हुआ है।


जल संसाधन विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, बिहार के बक्सर में 49.37 मीटर, चेतावनी स्तर 59.32 मीटर और खतरे का निशान 60.32 मीटर है। यहां अब तक का उच्चतम जलस्तर 62.09 मीटर, वर्ष 1948 में दर्ज किया गया था। दीघाघाट, पटना में 45.82 मीटर, चेतावनी 49.45 मीटर, खतरा 50.45 मीटर। गांधीघाट, पटना में 45.57 मीटर, चेतावनी 47.60 मीटर, खतरा 48.60 मीटर। हाथीदह, पटना में 37.37 मीटर, चेतावनी 40.76 मीटर, खतरा 41.76 मीटर, मुंगेर में 33.52 मीटर, चेतावनी 38.33 मीटर, खतरा 39.33 मीटर, यहां का जलस्तर स्थिर है।    

इसी तरह भागलपुर 28.16 मीटर, चेतावनी 32.68 मीटर, खतरा 33.68 मीटर और यहां का जलस्तर स्थिर है। कहलगांव, भागलपुर में 27.50 मीटर, चेतावनी 30.09 मीटर, खतरा 31.09 मीटर है। वहीं, झारखंड के साहिबगंज जिले में 23.56 मीटर, चेतावनी 26.25 मीटर, खतरा 27.25 मीटर, जबकि पश्चिम बंगाल के फरक्का में 18.45 मीटर, चेतावनी 21.25 मीटर, खतरा 22.25 मीटर है।

विभाग ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है। लगातार बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से तुरंत संपर्क करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें: साहिबगंज में 'खेलो इंडिया अस्मिता वूशु लीग' की तैयारी तेज, बालिका खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

अधिकारियों के अनुसार, जलस्तर में परिवर्तन मौसम, वर्षा और ऊपरी क्षेत्रों से जल प्रवाह के अनुसार हो सकता है। लोगों से नियमित अपडेट पर ध्यान देने की सलाह दी गई है। फिलहाल सभी स्थानों पर गंगा नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है, लेकिन बढ़ती प्रवृत्ति को देखते हुए निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: साहिबगंज सदर अस्पताल में बेड फुल, मरीज स्ट्रेचर और बरामदे में करा रहे इलाज

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात