साहिबगंज सदर अस्पताल में बेड फुल, मरीज स्ट्रेचर और बरामदे में करा रहे इलाज

वार्ड के सभी बेड भरने के बाद बरामदे में शुरू हुआ इलाज

साहिबगंज सदर अस्पताल में बेड फुल, मरीज स्ट्रेचर और बरामदे में करा रहे इलाज
मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच साहिबगंज सदर अस्पताल में सभी बेड भरने के बाद मरीजों का इलाज बरामदे और स्ट्रेचर पर किया जा रहा है।

साहिबगंज सदर अस्पताल में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के कारण मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। अस्पताल के सभी बेड भर जाने के बाद कई मरीजों का इलाज बरामदे में स्ट्रेचर पर किया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में वायरल बुखार, पेट दर्द, उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या में तेजी आई है।

साहिबगंज: बदलते मौसम की मार अब सीधे सदर अस्पताल पर पड़ रही है। बारिश-धूप के बीच मौसम बदलते ही मौसमी बीमारियों ने दस्तक दे दी और अस्पताल में मरीजों का सैलाब आ गया। नतीजा - अस्पताल के सारे बेड भरे हुए और मरीज बरामदे में स्ट्रेचर पर लेटे हुए नज़र आते हैं।    

गुरुवार को सदर अस्पताल की तस्वीर किसी अस्थायी कैंप जैसी दिख रही थी। वार्ड के अंदर एक भी बेड खाली नहीं था। नए आने वाले मरीजों को मजबूरी में बरामदे में ही भर्ती करना पड़ा। बांझी गांव के भागमत मुर्मू गुरुवार सुबह पेट दर्द और दस्त के साथ अस्पताल पहुंचे। बुखार और कमजोरी थी, तुरंत सलाइन लगनी थी। लेकिन वार्ड में जगह नहीं मिली। आखिरकार बरामदे में लगे स्ट्रेचर पर ही उनका इलाज शुरू हुआ।
       अस्पताल सूत्रों के अनुसार, पिछले 7 दिनों में ओपीडी और भर्ती मरीजों की संख्या अचानक बढ़ी है। वायरल, मौसमी बुखार, उल्टी-दस्त के केस सबसे ज्यादा आ रहे हैं। आलम ये है कि वार्ड के साथ-साथ बरामदा भी मरीजों से पट गया है। कुछ परिजन तो खुद ही बरामदे में मरीज का इलाज कराने पर अड़े दिखे।

 चिकित्सकों का कहना है कि कभी तेज धूप, कभी बारिश और उमस की वजह से इम्यूनिटी कमजोर हो रही है। इसी कारण वायरल और पेट संबंधी बीमारियां बढ़ी हैं। चिकित्सकों ने अपील की है कि लोग उबला पानी पिएं, बासी खाना न खाएं और घर-आसपास साफ-सफाई रखें। लक्षण दिखते ही अस्पताल पहुंचें, लापरवाही न करें।

वहीं, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मौसमी बीमारियों के इलाज के लिए पर्याप्त दवाएं, सलाइन और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध हैं। सभी मरीजों को सरकारी योजना के तहत मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बेड और स्टाफ की व्यवस्था भी की जाएगी।
फिलहाल सदर अस्पताल में मरीजों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। अगर अगले कुछ दिनों में मरीजों की संख्या इसी तरह बढ़ती रही तो प्रशासन के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करना जरूरी हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: कोटालपोखर में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात