साहिबगंज में 'खेलो इंडिया अस्मिता वूशु लीग' की तैयारी तेज, बालिका खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

अगले माह होगी खेलो इंडिया अस्मिता वूशु लीग

साहिबगंज में 'खेलो इंडिया अस्मिता वूशु लीग' की तैयारी तेज, बालिका खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
खेलो इंडिया अस्मिता वूशु लीग की तैयारियों को लेकर बैठक करते जिला वूशु संघ के पदाधिकारी।

साहिबगंज में आगामी खेलो इंडिया अस्मिता वूशु लीग को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। झारखंड वूशु संघ के निर्देश पर जिला वूशु संघ ने बालिकाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।

साहिबगंज: झारखंड वूशु संघ के निर्देश पर साहिबगंज जिले में वूशु खेल के विकास और विस्तार को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए हैं। अगले माह आयोजित होने वाली "खेलो इंडिया अस्मिता वूशु लीग" के लिए विशेष तैयारी की जा रही है। बालिकाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने और उनका आत्मविश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से अधिक से अधिक खिलाड़ियों का "खेलो इंडिया पोर्टल" पर रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। उक्त बातें जिला वूशु संघ के जिलाध्यक्ष संतोष स्वर्णकार ने कही।   
     

उन्होंने कहा कि वूशु खेल के लिए जरूरी सामग्रियों और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ खिलाड़ियों के प्रशिक्षण को बेहतर बनाने पर भी काम होगा। जिला स्तर पर प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर सहमति बनी है।

 इस पहल में जिला वूशु संघ के अध्यक्ष संतोष स्वर्णकार, सचिव सह प्रशिक्षक मृत्युंजय कुमार राय, कोषाध्यक्ष विवेकानंद प्रामाणिक, ललन कुमार, राजकुमार ओझा, प्रेम लता देवी, संजीव कुमार सिन्हा, एनिजामुद्दीन, नारायण चंद्र राय, पिंटू कुमार सहित कई पदाधिकारी और खेल प्रेमी शामिल हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Pakur News: 32 वर्षीय राहुल राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी Pakur News: 32 वर्षीय राहुल राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
Pakur News: जमीनी विवाद में मारपीट के चार प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: DC मेघा भारद्वाज ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण का लिया जायजा
Pakur News: समाहरणालय में आयोजित जन समाधान दिवस में DC मेघा भारद्वाज ने सुनीं जनसमस्याएं
Deoghar News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में सुनी गई समस्याएं, मौके पर हुआ कई मामलों का समाधान
Deoghar News: नगर निगम में मनाया गया 'नमस्ते दिवस', सफाई मित्रों को वितरित की गई पीपीई किट
Deoghar News: 2003 की मतदाता सूची से मिलान कर जमुनिया में सही किए जा रहे वोटर्स रिकॉर्ड
Deoghar News: MITT संस्थान की NSS इकाई ने निकाली जल संरक्षण जन-जागरूकता रैली, दिए प्रेरक संदेश
Deoghar News: ICT इंस्ट्रक्टरों को मिला प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण पर दिया गया जोर
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 4-वर्षीय बीएससी बायोटेक्नोलॉजी ऑनर्स की पढ़ाई शुरू, आवेदन आमंत्रित
Koderma News: प्रेमी को पकड़ने गई पुलिस पर नाबालिग ने चाकू से किया हमला, मची अफरा-तफरी
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, दिए निर्देश