टूटी पाइपलाइन बनी मुसीबत, वार्ड-19 में पेयजल संकट गहराया

वार्ड-19 के तीन मोहल्लों में 10 दिनों से दूषित पानी की आपूर्ति

टूटी पाइपलाइन बनी मुसीबत, वार्ड-19 में पेयजल संकट गहराया
देवघर के वार्ड-19 में दूषित जलापूर्ति से परेशान स्थानीय नागरिक।

वघर नगर निगम के वार्ड-19 के मेघ लाल पुरी लेन, हरि किसुन साह लेन और गणपत राय जोशी लेन में पिछले 10 दिनों से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के कारण नाले का गंदा पानी जलापूर्ति लाइन में मिल रहा है। इससे करीब 300 लोग प्रभावित हैं और जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है

देवघर: नगर निगम की लापरवाही के कारण वार्ड-19 के तीन मोहल्लों के करीब 300 लोग पिछले 10 दिनों से दूषित पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम की जलापूर्ति लाइन में नाले का गंदा पानी मिल जाने से घरों तक बदबूदार और दूषित पानी पहुंच रहा है, जिससे लोगों में बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है।

प्रभावित इलाकों में मेघ लाल पुरी लेन, हरि किसुन साह लेन और गणपत राय जोशी लेन शामिल हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार बंगाली साह के घर के पास जलापूर्ति पाइप क्षतिग्रस्त होने के कारण उसमें नाले का पानी प्रवेश कर रहा है। इसी वजह से पिछले 10 दिनों से लोगों को साफ पेयजल नहीं मिल पा रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वार्ड-19 और वार्ड-20 के पार्षदों के साथ-साथ नगर निगम को भी कई बार इस समस्या की जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। मजबूरी में लोग या तो बाजार से पानी खरीद रहे हैं या अन्य स्रोतों से पानी लाकर अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं।

लोगों ने नगर निगम प्रशासन से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो दूषित पानी से जलजनित बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें: पूर्वा एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, चलती ट्रेन में महिला ने दिया बेटे को जन्म; रेलवे टीम ने पेश की मिसाल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Palamu News: SIR-2026 कार्यों में सुस्ती पर DEO सख्त, कम प्रगति वाले बूथों का किया औचक निरीक्षण Palamu News: SIR-2026 कार्यों में सुस्ती पर DEO सख्त, कम प्रगति वाले बूथों का किया औचक निरीक्षण
रानीश्वर पंचायत समिति की बैठक में ऐतिहासिक 'संथाल काटा पोखर' सौंदर्याकरण पर मुहर
Dumka News: 'सीआईडी' फेम डॉ. सालुंखे (नरेंद्र गुप्ता) ने बाबा बासुकीनाथ दरबार में टेका मत्था
Pakur News: आमडापाड़ा CHC में सहिया और BTT कार्यकर्ताओं की विशेष कार्यशाला आयोजित 
Pakur News: हिरणपुर के लखनपुर-रामपुर में तनाव, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रित
Bokaro News: BSL को सीधे खदानों से मिलेगा लौह अयस्क, 258 किमी लंबी स्लरी पाइपलाइन तैयार
Bokaro News: स्टील प्लांट में एससी, एसटी व दिव्यांग कर्मियों के लिए 'जागृति' कार्यशाला आयोजित
बीआईटी मेसरा लालपुर में अंतरराष्ट्रीय कंप्यूटर साइंस सम्मेलन 'ICETTACS 2026' का भव्य आगाज
Koderma News: डॉ नीरा यादव की पहल, अगस्त के पहले हफ्ते में शुरू होगा सदर अस्पताल ब्लड बैंक
नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रस्तुत किया झारखंड विजन
Deoghar News:साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 11 गिरफ्तार व 1 किशोर निरुद्ध
Deoghar News: पुलिस ने नशे के कारोबार पर कसा शिकंजा, 13 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 2 गिरफ्तार