साहिबगंज में सौर योजनाओं की धीमी रफ्तार पर डीसी सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

पर्यटन स्थलों पर सोलर परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

साहिबगंज में सौर योजनाओं की धीमी रफ्तार पर डीसी सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
साहिबगंज में सौर ऊर्जा योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त दीपक कुमार दुबे।

साहिबगंज समाहरणालय में उपायुक्त दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में सौर ऊर्जा आधारित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में पीएम-सूर्यघर, पीएम-कुसुम और अन्य सौर परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।

साहिबगंज: जिले में सौर ऊर्जा आधारित योजनाओं को गति देने और लंबित कार्यों को समय पर पूरा कराने के उद्देश्य से उपायुक्त दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में समाहरणालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीएम-कुसुम, पीएम-सूर्यघर योजना और अन्य सौर परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल ने बताया कि पीएम-सूर्यघर योजना के तहत जिले में अब तक केवल पांच लाभुकों के घरों में सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाए गए हैं। लाभुकों द्वारा समय पर अंशदान जमा न करने से प्रगति प्रभावित हुई है। इस पर नाराजगी जताते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को जिले में योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार और जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवार योजना का लाभ ले सकें।

उपायुक्त ने नोडल पदाधिकारी (सोलर) को चालू वित्तीय वर्ष में ज्रेडा को भेजे जाने वाले प्रस्तावों के लिए मोतीझरना, कन्हैयास्थान, सिंगी दलान, बाराद्वारी सहित अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों का चयन कर प्रस्ताव तैयार करने को कहा। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और व्यस्त सार्वजनिक स्थलों पर हाई-मास्ट सोलर लाइट लगाने के लिए प्राथमिकता से प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया।
बैठक में सामने आया कि जिले के कई गांवों में पूर्व में लगे ऑफ-ग्रिड सोलर संयंत्र खराब पड़े हैं। उपायुक्त ने सभी बीडीओ से इन संयंत्रों की कार्यशील स्थिति की रिपोर्ट मांगी। उन्होंने कहा कि यदि ओ एंड एम अवधि के अंदर भी कोई संयंत्र खराब है तो जिला प्रशासन की ओर से तुरंत ज्रेडा को पत्र भेजकर मरम्मत कराई जाए।

मॉडल सोलर विलेज योजना की समीक्षा के बाद उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता, विद्युत को निर्देश दिया कि वे उधवा प्रखंड की पश्चिमी पलाशगाछी पंचायत के असराउल टोला में खराब पड़े सोलर संयंत्र का स्थल निरीक्षण कर 3 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट दें। साथ ही उसी पंचायत में लगे अन्य दो ऑफ-ग्रिड संयंत्रों की स्थिति की भी रिपोर्ट मांगी गई। उपायुक्त ने पूर्व वर्षों में लगी सोलर स्ट्रीट लाइट, हाई-मास्ट लाइट और अन्य सौर प्रकाश व्यवस्था की मरम्मत के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने को कहा, ताकि खराब व्यवस्था को फिर से शुरू कर आम जनता को लाभ मिल सके।

बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय, नियमित निगरानी और समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा योजनाएं पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण विकास और ऊर्जा आत्मनिर्भरता में अहम भूमिका निभा रही हैं, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत व लघु सिंचाई, जिला मृदा संरक्षण पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, नोडल पदाधिकारी सोलर और ग्रीन एसोसिएट सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: जाति प्रमाण पत्र के सत्यापन में लापरवाही, मुखिया को अंचलाधिकारी का कारण बताओ नोटिस

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Tags:   
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल