Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

पुजारी विजय कान्त उपाध्याय ने सुनाई कथा

Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
(फोटो)

कोडरमा के झुमरीतिलैया में मां विपत्तारिणी पूजा के पावन अवसर पर बंग समुदाय की महिलाओं ने सामंतो काली मंदिर और स्टेशन काली मंदिर में 13 की संख्या में पारंपरिक सामग्रियां अर्पित कर कलाई पर रक्षा धागा बांधा।

कोडरमा: आषाढ़ माह में मनाए जाने वाले मां विपत्तारिणी पूजा के अवसर पर  झुमरीतिलैया के रांची-पटना रोड स्थित सामंतो काली मंदिर एवं कोडरमा रेलवे स्टेशन स्थित काली मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। बंग समुदाय की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उपवास रखकर मां विपत्तारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा अपने पति की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि एवं समस्त विपत्तियों से रक्षा की कामना की। 

मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालु महिलाओं का तांता लगा रहा। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार फूल, फल, पान के पत्ते, दूब घास एवं सुपारी सहित पूजा सामग्री मां को अर्पित की। पूजा के दौरान प्रत्येक सामग्री 13 की संख्या में चढ़ाने की परंपरा का पालन किया गया। पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने मां के आशीर्वाद स्वरूप 13 दूब घास को 13 लाल धागों से बांधकर अपनी बाईं कलाई में धारण किया। 

धार्मिक मान्यता है कि यह धागा मां विपत्तारिणी का रक्षाकवच होता है, जो जीवन की कठिनाइयों और संकटों से रक्षा करता है। मंदिर के पुजारी विजय कान्त उपाध्याय,अरिंदम बनर्जी, एवं केदार पांडेय  ने श्रद्धालुओं को मां विपत्तारिणी की महिमा बताते हुए कहा कि मां विपत्तारिणी, मां दुर्गा का ही एक दिव्य स्वरूप हैं। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक पड़ने वाले शनिवार एवं मंगलवार को यह विशेष पूजा की जाती है। उन्होंने पूजा का धार्मिक महत्व बताते हुए मां विपत्तारिणी की कथा भी श्रद्धालुओं को सुनाई।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल