4 साल बाद भी शुरू नहीं हुआ साहिबगंज रेलवे आरओबी, लोगों में बढ़ी नाराजगी

रेलवे की सहमति के बावजूद शुरू नहीं हुआ निर्माण

4 साल बाद भी शुरू नहीं हुआ साहिबगंज रेलवे आरओबी, लोगों में बढ़ी नाराजगी
साहिबगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास प्रस्तावित आरओबी का निर्माण चार साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है।

साहिबगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास प्रस्तावित रोड ओवरब्रिज (आरओबी) परियोजना चार वर्ष बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। वर्ष 2022 में करीब 38.74 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति, बजट और रेलवे की सहमति मिलने के बावजूद निर्माण कार्य धरातल पर नहीं उतर पाया।

साहिबगंज: स्वीकृति मिल गई, बजट भी पास हो गया, रेलवे की सहमति भी आ गई... फिर भी साहिबगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास बनने वाला रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर से गुजरने वाला सड़क पुल यानी रोड ओवरब्रिज (आरओबी) आज भी सिर्फ कागजों पर है। बीते 4 साल से इस अति-जरूरी प्रोजेक्ट का काम शुरू तक नहीं हो सका है। अब स्थानीय समाजसेवी सिद्धेश्वर मंडल ने झारखंड के राज्यपाल से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने पत्र लिखकर कहा है कि जनहित में संबंधित विभागों को तुरंत निर्देश दिए जाएं ताकि निर्माण कार्य शुरू हो सके।

38 करोड़ का बजट, फिर भी सन्नाटा

पथ निर्माण विभाग ने 26 जुलाई 2022 को पत्रांक 27725(5) के जरिए इस आरओबी को प्रशासनिक स्वीकृति दी थी। परियोजना पर कुल 38 करोड़ 74 लाख 78 हजार 944 रुपये खर्च होने थे। इसमें राज्यांश की 23 करोड़ 41 लाख 68 हजार 682 रुपये अग्रिम निकासी कर रेल मंत्रालय को देने की भी मंजूरी थी, क्योंकि काम 'सिंगल एंटिटी' के तहत रेलवे को ही करना था। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए तय इस योजना पर रेल मंत्रालय ने भी हरी झंडी दे दी थी। इसके बावजूद धरातल पर एक ईंट तक नहीं लगी।

हर दिन जान जोखिम में डालकर पार कर रहे लोग  

आरओबी न बनने की सबसे बड़ी मार आम जनता और मरीजों पर पड़ रही है। स्टेशन के दक्षिण में सदर अस्पताल के साथ-साथ प्रखंड मुख्यालय, अंचल कार्यालय, गंगा विहार पार्क, स्टेडियम और कई शैक्षणिक संस्थान अवस्थित हैं। रेलवे लाइन के दोनों तरफ पूर्वी और पश्चिमी फाटक हैं जो मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेनों की वजह से घंटों बंद रहते हैं। इस कारण गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचने में देरी हो जाती है। हर दिन लोगों को जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार करना पड़ता है। बड़ी दुर्घटना की आशंका हर वक्त बनी रहती है। सिद्धेश्वर मंडल ने पत्र में कहा कि बजट और सहमति के बाद भी काम लटकना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि वे तुरंत हस्तक्षेप कर इस प्रोजेक्ट को पटरी पर लाएं, ताकि साहिबगंज की जनता को राहत मिल सके।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

नौडीहा पुलिस की तत्परता से गर्भवती महिला सुरक्षित अस्पताल पहुंची, पीसीआर वाहन बना जीवनरक्षक नौडीहा पुलिस की तत्परता से गर्भवती महिला सुरक्षित अस्पताल पहुंची, पीसीआर वाहन बना जीवनरक्षक
खूंटी में तजना नदी पुल के नीचे महिला और युवक के शव मिले, पति पर हत्या का आरोप
पटना से दिल्ली 4 घंटे में पहुंचाने की तैयारी, बुलेट ट्रेन पर जे.पी. पांडेय ने जताई खुशी
साहिबगंज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, DEO नयन कुमार बने प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी
झारखंड में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए मजबूत इकोसिस्टम विकसित करेगी सरकार : शिल्पी नेहा तिर्की
गिरिडीहवासियों को मिला आधुनिक ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर, व्हील पैलेस की शानदार शुरुआत
साहिबगंज नगर परिषद कर्मियों की हड़ताल खत्म, प्रशासन ने मानीं पांचों मांगें
हाईकोर्ट के आदेश पर सिमडेगा में मीट-चिकन दुकानों की विशेष जांच, बिना लाइसेंस कारोबारियों को चेतावनी
Palamu News: SIR-2026 कार्यों में सुस्ती पर DEO सख्त, कम प्रगति वाले बूथों का किया औचक निरीक्षण
रानीश्वर पंचायत समिति की बैठक में ऐतिहासिक 'संथाल काटा पोखर' सौंदर्याकरण पर मुहर
Dumka News: 'सीआईडी' फेम डॉ. सालुंखे (नरेंद्र गुप्ता) ने बाबा बासुकीनाथ दरबार में टेका मत्था
Pakur News: आमडापाड़ा CHC में सहिया और BTT कार्यकर्ताओं की विशेष कार्यशाला आयोजित