मतदाता सूची जांच से लेकर जरूरी जानकारी तक, ईसीआईनेट ऐप बना आसान विकल्प

एसआईआर-2026 के दौरान मतदाता सूची जांच में मिलेगी सुविधा

मतदाता सूची जांच से लेकर जरूरी जानकारी तक, ईसीआईनेट ऐप बना आसान विकल्प
ईसीआईनेट ऐप के माध्यम से मतदाता घर बैठे निर्वाचन संबंधी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित ईसीआईनेट (ECINet) ऐप मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी सभी महत्वपूर्ण सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा रहा है। बोकारो के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ झा ने मतदाताओं से अपील की है कि वे गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड कर इसका अधिक से अधिक उपयोग करें।

बोकारो : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित ईसीआईनेट एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी विभिन्न सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है। यह प्लेटफॉर्म मतदाताओं के लिए सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सरल, सुरक्षित एवं सुगम बनाता है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के दौरान इसकी उपयोगिता और भी बढ़ गई है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त  अजय नाथ झा ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे गूगल प्ले स्टोर से ईसीआईनेट ऐप डाउनलोड कर उसका अधिक से अधिक उपयोग करें। ऐप के माध्यम से मतदाता यह आसानी से जांच सकते हैं कि एसआईआर-2003 की मतदाता सूची में उनका अथवा उनके परिवार के सदस्यों का नाम दर्ज है या नहीं। एसआईआर-2026 के गणना प्रपत्र में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए मतदाता अपने माता-पिता, दादा-दादी अथवा नाना-नानी का नाम भी ईसीआईनेट ऐप में खोज सकते हैं। इससे गणना प्रपत्र को सही एवं त्रुटिरहित तरीके से भरने में काफी सहायता मिलेगी।

निर्वाचन प्रक्रिया में डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ ईसीआईनेट नागरिकों की भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह प्लेटफॉर्म मतदाताओं को घर बैठे सुरक्षित, पारदर्शी एवं भरोसेमंद निर्वाचन सेवाएं उपलब्ध कराकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

साहेबगंज-गोबिंदपुर राजमार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल साहेबगंज-गोबिंदपुर राजमार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
दुमका डबल मर्डर केस: बेटी को बचाने आए बुजुर्ग की मौत, कुएं में मिला बच्ची का शव
Pakur News: अमड़ापाड़ा महिला हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक नाबालिग को लिया हिरासत में
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
Bokaro News: भटक रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को पुलिस ने परिजनों से सुरक्षित मिलाया 
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने पत्नी संग कराया SIR, मतदाताओं से की भाग लेने की अपील
Dhanbad News: एरिया-4 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 8 टन अवैध कोयला बरामद
Hazaribagh News: बालिका खेल छात्रावास में विशेष स्वच्छता अभियान, महापौर और खेल पदाधिकारी ने किया श्रमदान
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय ने जारी की प्रथम प्रवेश सूची, 13 जुलाई से काउंसलिंग
Hazaribagh News: विधायक मनोज कुमार यादव ने आयोजित किया 52वां साप्ताहिक 'जनता दरबार', सुनीं जनसमस्याएं
Giridih News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, उपायुक्त रामनिवास यादव ने बेंगाबाद में किया निरीक्षण
गावां में दो दिन से लापता मंटू साव का शव कुएं से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका