गणना पत्र जमा करने के लिए सिर्फ 5 दिन शेष,  समय पर फॉर्म न भरने पर कट सकता है नाम

बीएलओ, वोटर हेल्पलाइन और ऑनलाइन पोर्टल से उपलब्ध है सुविधा

गणना पत्र जमा करने के लिए सिर्फ 5 दिन शेष,  समय पर फॉर्म न भरने पर कट सकता है नाम
साहिबगंज में SIR-2026 के तहत 29 जुलाई तक गणना पत्र जमा करने की अपील, मतदाताओं के पास अब केवल 5 दिन शेष।

साहिबगंज सहित पूरे झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत मतदाता गणना पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। निर्वाचन आयोग ने सभी पात्र मतदाताओं से समय रहते Enumeration Form भरकर जमा करने की अपील की है।

साहिबगंज:  साहिबगंज समेत झारखंड में चल रहे "विशेष गहन पुनरीक्षण - SIR 2026" के तहत मतदाता गणना पत्र जमा करने की अंतिम तिथि अब बेहद करीब है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार Enumeration Form जमा करने की आखिरी तारीख 29 जुलाई 2026 है। यानी मतदाताओं के पास अब सिर्फ 5 दिन का समय बचा है।

 निर्वाचन आयोग ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना गणना पत्र जल्द से जल्द भरकर जमा कर दें। समय पर फॉर्म जमा न करने पर 5 अगस्त 2026 को जारी होने वाली अंतिम मतदाता सूची में आपका नाम शामिल नहीं हो पाएगा, जिससे मतदान के अधिकार पर सीधा असर पड़ सकता है।

 जिला प्रशासन ने कहा है कि गणना पत्र 29 जुलाई 2026 तक हर हाल में जमा करना अनिवार्य है। फॉर्म में सभी जानकारी सही और पूरी भरें ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। यदि आप अभी तक फॉर्म जमा नहीं कर पाए हैं तो इसे तुरंत पूरा करें। विभाग ने कहा कि मतदाता तीन तरीकों से अपना गणना पत्र जमा कर सकते हैं। पहला अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करके, दूसरा वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल करके और तीसरा Voters' Service Portal voters.eci.gov.in या ECINET App के माध्यम से ऑनलाइन जमा करके।

निर्वाचन आयोग का नारा है "कोई पात्र भारतीय नागरिक छूटे न! कोई अपात्र व्यक्ति जुड़े न!" अधिक जानकारी के लिए CEO झारखंड का टोल फ्री नंबर 18003311950, वोटर हेल्पलाइन 1950 और आधिकारिक वेबसाइट ceo.jharkhand.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: विद्या भारती विद्यालय में राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा