पाकुड़ की सड़कों पर बढ़ी आवारा पशुओं की समस्या, वार्ड पार्षद ने सौंपा ज्ञापन

लापरवाह पशुपालकों पर कार्रवाई की भी की गई अपील

पाकुड़ की सड़कों पर बढ़ी आवारा पशुओं की समस्या, वार्ड पार्षद ने सौंपा ज्ञापन
पाकुड़ में आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या को लेकर वार्ड पार्षद निभा देवी ने नगर परिषद को ज्ञापन सौंपा।

पाकुड़ शहर में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या से यातायात बाधित होने और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। इस समस्या को लेकर वार्ड पार्षद निभा देवी ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विशेष अभियान चलाने की मांग की है।

पाकुड़: शहर की सड़कों पर आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या आम लोगों के लिए परेशानी और दुर्घटनाओं का कारण बनती जा रही है। इस समस्या को लेकर वार्ड पार्षद निभा देवी ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र विशेष अभियान चलाने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और मुख्य सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे यातायात बाधित होता है और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। खासकर सुबह और शाम के समय लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

Jharkhand Govt Ad
वार्ड पार्षद ने नगर परिषद से मांग की है कि आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला या कांजी हाउस भेजा जाए। साथ ही अपने पशुओं को खुला छोड़ने वाले लापरवाह पशुपालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

स्थानीय लोगों ने भी नगर परिषद से जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं होने पर किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन शीघ्र अभियान चलाकर शहर की सड़कों को आवारा पशुओं से मुक्त कराएगा।

यह भी पढ़ें: Pakur News: झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम सहित कई नेताओं ने स्व. प्रो. सुहासिनी बेसरा को किया नमन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Pakur News: अमड़ापाड़ा में सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित Pakur News: अमड़ापाड़ा में सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक की पहल, 200 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच
JPSC Protest: छठे दिन भी जारी देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, तबियत बिगड़ी
SRFTI कोलकाता के विशेषज्ञ देंगे झारखंड के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण
Ranchi News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतर डीपीएस क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन
Bokaro News: समाहरणालय में लोक संवाद कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त अजय नाथ झा ने सुनी समस्याएं
Giridih News: उपायुक्त ने की अपील, परिवार के नाम नजदीकी मतदान केंद्र पर कराएं स्थानांतरित
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा में उठाया सर्पदंश और पोस्टमार्टम व्यवस्था का मुद्दा
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के भूगर्भ विभाग के 3 विद्यार्थियों का शानदार प्लेसमेंट
Dhanbad News: सीआईएसएफ, बीसीसीएल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
Koderma News: बी आर इंटरनेशनल स्कूल में उत्साह और उल्लास के साथ मना ग्रीन डे
JPSC-JSSC परीक्षाओं में सुधार के लिए आजसू पार्टी ने सौंपा 10 सूत्री माँग पत्र