Pakur News: अमड़ापाड़ा में सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

'गुड टच और बैड टच' की दी जानकारी

Pakur News: अमड़ापाड़ा में सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
(अमड़ापाड़ा बाल सुरक्षा शिविर)

पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा स्थित मध्य विद्यालय सालपतरा में 'सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल' के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को बाल तस्करी, बाल विवाह रोकने, गुड टच-बैड टच और बाल अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

पाकुड़: झारखंड विकास परिषद, अमड़ापाड़ा द्वारा एफ0एक्स0बी इंटरनेशनल के सहयोग से संचालित "सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल" के अंतर्गत सोमवार को मध्य विद्यालय सालपतरा, अमड़ापाड़ा में स्कूली बच्चों एवं किशोर-किशोरियों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सुरक्षा, स्वास्थ्य, बाल अधिकारों और मानसिक कल्याण के प्रति जागरूक कर उन्हें सुरक्षित व आत्मनिर्भर बनाना था।

बाल तस्करी और बाल विवाह पर रोक के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी: उर्मिला हेम्ब्रम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल संसद की संचार मंत्री उर्मिला हेम्ब्रम ने कहा कि “बाल तस्करी और बाल विवाह बच्चों के लिए अभिशाप हैं। ये सामाजिक कुरीतियां बच्चों का बचपन छीन लेती हैं और उनके भविष्य को अंधकार में धकेल देती हैं। इनको रोकने के लिए समाज के हर व्यक्ति को जागरूक होकर एकजुट प्रयास करना होगा, ताकि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिल सके।” उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी प्रकार की समस्या, शोषण या खतरे की स्थिति में तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक या किसी विश्वसनीय वयस्क से सहायता लें।

गुड टच-बैड टच और सुरक्षित स्थानों की दी गई जानकारी

परियोजना समन्वयक मनोरंजन सिंह ने बच्चों को "गुड टच एवं बैड टच" के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए यह जानना जरूरी है कि कौन सा स्पर्श सुरक्षित है और कौन सा असुरक्षित। यदि कोई व्यक्ति अनुचित व्यवहार करे या असहज महसूस कराए तो बिना डरे तुरंत इसकी सूचना घर या स्कूल में दें।

कार्यक्रम में कार्यकर्ता किरणी मुर्मू ने बच्चों को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्थानों की पहचान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों को यह समझना चाहिए कि वे किन जगहों पर सुरक्षित हैं और किन परिस्थितियों में सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी असुरक्षित स्थिति में तुरंत मदद मांगना सबसे जरूरी कदम है।

बच्चों ने दिखाई सक्रिय भागीदारी 

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सुरक्षा, बाल अधिकार, बाल संरक्षण और मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर खुले मन से सवाल पूछे और चर्चा में भाग लिया। उपस्थित छात्र-छात्राओं ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को "बहुत उपयोगी" बताते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए।

लगातार जारी रहेंगे जागरूकता कार्यक्रम: झारखंड विकास परिषद

झारखंड विकास परिषद ने बताया कि "सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल" के तहत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं समुदायों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका लक्ष्य है कि क्षेत्र का प्रत्येक बच्चा सुरक्षित, स्वस्थ और सम्मानजनक वातावरण में पढ़-लिख कर अपने भविष्य का निर्माण कर सके। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, झारखंड विकास परिषद के सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान