Pakur News: अम्बाडीहा में बिना सूचनापट बन रहा सरकारी भवन, ग्रामीणों ने जताई अनियमितता की आशंका
निर्माण स्थल पर सूचनापट नहीं होने से योजना की जानकारी नहीं मिल रही
पाकुड़ जिले के आमडापाड़ा प्रखंड स्थित अम्बाडीहा गांव में उत्क्रमित मध्य विद्यालय के नए भवन निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निर्माण स्थल पर अनिवार्य सूचनापट नहीं लगाया गया है, जिससे योजना की लागत, विभाग और संवेदक की जानकारी सार्वजनिक नहीं हो सकी है।
पाकुड़ : आमडापड़ा प्रखंड की बासमती पंचायत अंतर्गत अम्बाडीहा गांव में उत्क्रमित मध्य विद्यालय के लिए बन रहे नए भवन में बड़े पैमाने पर अनियमितता देखने को मिल रही है। निर्माण कार्य बिना सूचनापट के कराया जा रहा है, जिससे योजना की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि संवेदक द्वारा मनमाने ढंग से निर्माण कराया जा रहा है। सरकारी नियमों के अनुसार किसी भी सरकारी योजना में सूचनापट लगाना अनिवार्य होता है, जिसमें योजना का नाम, लागत, संवेदक और विभाग की जानकारी दी जाती है। लेकिन यहां ऐसा कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है।


सूचनापट नहीं होने के कारण यह पता नहीं चल पा रहा कि यह भवन किस विभाग द्वारा बनवाया जा रहा है और इसकी कुल लागत कितनी है। निर्माण का एस्टीमेट और कार्य की गुणवत्ता के मानक भी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

जब इस संबंध में स्थानीय प्रशासन से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि यह भवन जिला प्रशासन द्वारा बनवाया जा रहा है। लेकिन सूचनापट नहीं होने के कारण किसी भी तरह की विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
ग्रामीणों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अविलंब निर्माण स्थल पर सूचनापट लगाया जाए और संवेदक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ताकि भविष्य में किसी भी सरकारी योजना में सूचनापट लगाना अनिवार्य समझा जाए और सरकारी राशि का दुरुपयोग रोका जा सके।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts


Latest News


