महेशपुर में टला बड़ा हादसा: SDPO विजय कुमार के आवास में घुसा 5.5 फीट लंबा खतरनाक 'स्पेक्टेकल्ड कोबरा'

पालतू कुत्ते की सतर्कता से समय रहते मिला खतरे का संकेत

महेशपुर में टला बड़ा हादसा: SDPO विजय कुमार के आवास में घुसा 5.5 फीट लंबा खतरनाक 'स्पेक्टेकल्ड कोबरा'
महेशपुर में SDPO विजय कुमार के आवास से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया 5.5 फीट लंबा स्पेक्टेकल्ड कोबरा।

पाकुड़ जिले के महेशपुर में अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) विजय कुमार के सरकारी आवास पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 5.5 फीट लंबा स्पेक्टेकल्ड कोबरा (भारतीय नाग) घर में प्रवेश करने लगा।

पाकुड़: महेशपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) विजय कुमार के सरकारी आवास पर उस समय हड़कंप मच गया, जब रात/सुबह करीब 10:45 बजे एक लगभग 5.5 फीट लंबा विशालकाय स्पेक्टेकल्ड कोबरा (भारतीय नाग) मुख्य दरवाजे से घर के अंदर घुसने की कोशिश करने लगा।
​वफादार कुत्ते ने बचाई जान

सांप को सबसे पहले एसडीपीओ सर के पालतू कुत्ते ने देख लिया। कुत्ते ने तुरंत लगातार भौंककर सभी को खतरे से आगाह कर दिया। कुत्ते की इस वफादारी और सतर्कता के कारण समय रहते घर के सभी लोग अलर्ट हो गए।

सुरक्षित रेस्क्यू:

खतरे को भांपते हुए तुरंत वन्यजीव रक्षक (Snake Rescuer) अशरफुल शेख को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यूअर बिना देर किए मौके पर पहुंचे और अपनी सूझबूझ व बहादुरी से अत्यधिक जहरीले 'स्पेक्टेकल्ड कोबरा' (जिसके फन के पीछे चश्मे का निशान होता है) को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। सांप को सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद प्राकृतिक जंगल में छोड़ दिया गया है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार