जामताड़ा में भाजपा का विराट आक्रोश प्रदर्शन, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बोला हमला
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में डीसी एवं एसपी कार्यालय का घेराव
जामताड़ा में भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में विशाल आक्रोश प्रदर्शन करते हुए डीसी और एसपी कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितता और भाजपा कार्यकर्ताओं पर कथित झूठे मुकदमे दर्ज कराने के आरोप लगाए।
जामताड़ा : भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को जामताड़ा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में विशाल आक्रोश प्रदर्शन किया। इस दौरान हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा और महिलाएं जिला समाहरणालय पहुंचे तथा उपायुक्त (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय का घेराव कर राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
भाजपा ने यह प्रदर्शन राज्य सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली तथा भाजपा कार्यकर्ताओं पर कथित रूप से झूठे मुकदमे दर्ज कर लोकतांत्रिक आवाज दबाने के प्रयासों के विरोध में आयोजित किया।


आदिवासी हितों और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया

बालू नीति और पीएम आवास योजना पर सरकार को घेरा
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य में बालू घाटों की नीलामी नहीं होने से आम लोगों को घर बनाने के लिए बालू तक उपलब्ध नहीं हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना प्रभावित हो गई है और कई लाभुक अधूरे मकानों में रहने को मजबूर हैं। वहीं ट्रैक्टर से बालू ढुलाई करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि बड़े कारोबारियों को खुली छूट दी जा रही है।
उन्होंने दावा किया कि सत्ता के संरक्षण में अवैध बालू कारोबार फल-फूल रहा है, जिससे सरकारी राजस्व का नुकसान हो रहा है।
आंदोलन जारी रखने का ऐलान
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा जनता के अधिकारों, न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और भाजपा जनहित के मुद्दों पर अपना आंदोलन आगे भी तेज करेगी।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व विधायक सीता सोरेन, रणधीर सिंह, सत्यानंद झा 'बाटुल', जिला अध्यक्ष सुमित शरण सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts


Latest News


