साहिबगंज के 32,517 विद्यार्थियों को मिलेगी प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप, 6.77 करोड़ रुपये स्वीकृत

PFMS के माध्यम से सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी राशि

साहिबगंज के 32,517 विद्यार्थियों को मिलेगी प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप, 6.77 करोड़ रुपये स्वीकृत
साहिबगंज में 32,517 विद्यार्थियों को प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ, PFMS के माध्यम से सीधे खातों में भेजी जाएगी राशि

साहिबगंज जिले में कक्षा 1 से 8 तक के 32,517 विद्यार्थियों को प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। समेकित जनजातीय विकास अभिकरण (ITDA) द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 की लंबित छात्रवृत्ति के भुगतान के लिए करीब 6.77 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। छात्रवृत्ति की राशि PFMS के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

साहिबगंज: जिले में कक्षा 1 से 8 तक के 32517 विद्यार्थियों को प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति की राशि दी जाएगी, इसके लिए विभाग ने 677 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भुगतान के लिए स्वीकृत कर दी है। समेकित जनजातीय विकास अभिकरण, (आईटीडीए) साहिबगंज के द्वारा वित्तीय वर्ष 2026- 27 में प्राप्त आवंटन से वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2024-25 के लंबित प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति की राशि के भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छात्रवृत्ति की राशि पीएफएमएस के माध्यम से सीधे लाभुकों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।  

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, साहिबगंज में प्री मैट्रिक के 3519 अनुसूचित जनजाति छात्र-छात्राओं के लिए कुल 7057500 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। अनुसूचित जाति के 2444 विद्यार्थियों के लिए 4630000 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। वहीं, ओबीसी श्रेणी के 26549 विद्यार्थियों के लिए 55029500 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस प्रकार कुल 32512 विद्यार्थियों के लिए 67717000 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।  

Jharkhand Govt Ad
 अत्यंत पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए राशि को छह भागों में बांटा गया है। भाग 1 में 4904 विद्यार्थियों के लिए 7356000 रुपये, भाग 2 में 4940 विद्यार्थियों के लिए 7410000 रुपये, भाग 3 में 4945 विद्यार्थियों के लिए 11863500 रुपये, भाग 4 में 4928 विद्यार्थियों के लिए 12320000 रुपये, भाग 5 में 4941 लाभुकों के लिए 12352500 रुपये और भाग 6 में 1891 विद्यार्थियों के लिए 4727500 रुपये स्वीकृत किए गए हैं।  

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लंबित मामलों की बात करें तो एसटी का 1 और ओबीसी का 4 लाभुक ऐसा है जिसे अब तक पैसा नहीं मिला है। जिला प्रशासन ने संबंधित बैंक एवं विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि स्वीकृत एडवाइस के अनुरूप सभी पात्र छात्राओं के खातों में छात्रवृत्ति राशि का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से शीघ्र और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए।  
जिन छात्र-छात्राओं ने अब तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं किया है वे अपने संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक से मिलकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने कहा है कि शिक्षा को बढ़ावा देने तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों को समयबद्ध छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। यह पहल विद्यार्थियों की शैक्षणिक निरंतरता को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक एवं शैक्षणिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: राजमहल में 'कैच द रेन 2026' अभियान के तहत छात्रों को जल संरक्षण का दिया गया संदेश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Commonwealth Games 2026: भारत के नाम ऐतिहासिक दिन, डेकाथलॉन में पहला पदक, 10 मुक्केबाज़ स्वर्ण मुकाबले में पहुंचे Commonwealth Games 2026: भारत के नाम ऐतिहासिक दिन, डेकाथलॉन में पहला पदक, 10 मुक्केबाज़ स्वर्ण मुकाबले में पहुंचे
Deoghar News:चांदमारी मोहल्ले में घरों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट लाइन हटेगी, छह माह बाद मिली बड़ी राहत 
Deoghar News: रेलवे के समर्पित टीटीआई एस. सैन गुप्ता सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, साथियों ने भावभीनी विदाई दी 
साहिबगंज को पूर्वी भारत का व्यापारिक गेटवे बनाने की जरूरत: राजेश अग्रवाल
साहिबगंज के 32,517 विद्यार्थियों को मिलेगी प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप, 6.77 करोड़ रुपये स्वीकृत
Sahibganj News: NH-80 की बदहाली पर फूटा गुस्सा, कीचड़ में लेटकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Sahibganj News: श्रावणी मेला 2026: शिवगादी धाम के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, रोपवे-हेलीपैड की तैयारी
Sahibganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल में प्रेमचंद जयंती पर वृक्षारोपण, साहित्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Sahibganj News:JMM नेता पंकज मिश्रा की दो टूक, पार्टी के नाम पर गलत काम किया तो 6 साल का निलंबन तय
Koderma News: परीक्षा विधेयक 2026 का स्वागत, सुरेंद्र भाई मोदी बोले- पेपर लीक पर लगेगा प्रभावी अंकुश
जामताड़ा में भाजपा का विराट आक्रोश प्रदर्शन, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बोला हमला
Jharkhand News: राजीव गांधी का डिजिटल भारत का सपना हो रहा साकार: दीपिका पांडेय सिंह