Sahebganj News: सर्वजन पेंशन योजना के तहत 1.38 लाख से अधिक लाभुकों को पेंशन का भुगतान शुरू
हजारों निराश्रित महिलाओं के चेहरे पर आई मुस्कान
साहिबगंज जिले में सर्वजन पेंशन योजना के तहत 1,38,540 पात्र वृद्ध, दिव्यांग और आदिम जनजाति लाभुकों के खातों में अप्रैल से जुलाई 2026 तक की 4 महीने की ₹4,000 पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे भेज दी गई है।
साहिबगंज: जिले के वृद्ध, दिव्यांग, निराश्रित और आदिम जनजाति वर्ग के लाभुकों के लिए राहत भरी खबर है। सर्वजन पेंशन योजना के तहत साहिबगंज जिले के 1,38,540 पात्र लाभुकों को अप्रैल से जुलाई 2026 तक की 4 महीने की पेंशन राशि का भुगतान शुरू कर दिया गया है। प्रति लाभुक को 4 महीने की पेंशन मिलाकर ₹4,000 की दर से कुल लगभग ₹55.48 करोड़ की राशि डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से सीधे बैंक खातों में भेजी जा रही है।
यह राशि सत्यापन के बाद 4 योजनाओं के पात्र लाभुकों को जारी की गई है। इसमें मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना, आदिम जनजाति पेंशन योजना, निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना, स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना शामिल हैं।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


