Sahibganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल में प्रेमचंद जयंती पर वृक्षारोपण, साहित्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ कार्यक्रम
साहिबगंज के राजमहल स्थित मॉडल कॉलेज में मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती साहित्यिक एवं पर्यावरणीय संदेश के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने की। हिंदी विभाग के डॉ. अमित कुमार ने प्रेमचंद की रचनाओं और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला।
साहिबगंज: जिले के राजमहल स्थित मॉडल कॉलेज में गुरुवार को माहौल बिल्कुल अलग था। कक्षाओं की जगह प्रांगण में साहित्य की गूंज थी और हाथों में किताबों के साथ पौधे भी थे। मौका था हिंदी साहित्य के उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती का। प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में प्रेमचंद को याद करने के साथ पर्यावरण बचाने का संदेश भी दिया गया।
हिंदी विभाग के डॉ. अमित कुमार ने संचालन करते हुए बताया कि प्रेमचंद सिर्फ लेखक नहीं थे बल्कि समाज का आईना थे। उन्होंने कहा कि गोदान, निर्मला, गबन जैसी रचनाएं आज भी गांव, किसान और आम आदमी की पीड़ा को उतनी ही शिद्दत से दिखाती हैं जितनी 100 साल पहले दिखाती थीं।


जयंती के बाद कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण किया गया। छात्राएं सुधा, ऊषा और शरीफा ने पौधे लगाए जबकि छात्र प्रसन्नजीत, राहुल समेत कई छात्र छात्राएं इस मुहिम में शामिल हुए। कुल मिलाकर मॉडल कॉलेज ने इस बार जयंती को सिर्फ भाषण तक सीमित नहीं रखा। यहां प्रेमचंद के विचारों को जमीन पर उतारने की कोशिश हुई, एक तरफ शब्दों से समाज बदलने की बात और दूसरी तरफ पौधों से पर्यावरण बचाने का संकल्प।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts


Latest News


