Sahibganj News: श्रावणी मेला 2026: शिवगादी धाम के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, रोपवे-हेलीपैड की तैयारी

उपायुक्त ने सुरक्षा, स्वास्थ्य और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया

Sahibganj News: श्रावणी मेला 2026: शिवगादी धाम के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, रोपवे-हेलीपैड की तैयारी
साहिबगंज के शिवगादी बाबा गजेश्वरनाथ धाम में श्रावणी मेले के शुभारंभ के अवसर पर पूजा-अर्चना करते अतिथि एवं प्रशासनिक अधिकारी।

साहिबगंज के बरहेट स्थित प्रसिद्ध शिवगादी बाबा गजेश्वरनाथ धाम में श्रावणी मेले 2026 का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह में जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता बताते हुए स्वास्थ्य, पुलिस और मोबाइल मेडिकल यूनिट की व्यवस्था की जानकारी दी।

साहिबगंज : श्रावण माह के प्रथम दिन बरहेट प्रखंड अंतर्गत प्रसिद्ध शिवगादी स्थित बाबा गजेश्वरनाथ धाम में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर श्रावणी मेले का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में उपायुक्त दीपक कुमार दुबे, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आइंद, झामुमो पार्टी के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

उद्घाटन के बाद उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने जिलेवासियों एवं श्रद्धालुओं को श्रावण माह की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक सोमवार और नागपंचमी के अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय तथा अन्य राज्यों से श्रद्धालु शिवगादी धाम पहुंचते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं को सुरक्षित सुगम और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि सभी श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से जलार्पण और पूजा-अर्चना कर सकें। उन्होंने बताया कि शिवगादी धाम एवं मोती झरना स्थित मोतीनाथ धाम में सुरक्षा स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है।    

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने कहा कि कांवरिया पथ पर स्वास्थ्य मोबाइल यूनिट तैनात की गई है तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा। बरहेट बाजार से शिवगादी तथा बरहरवा से शिवगादी तक अलग मोबाइल स्वास्थ्य इकाइयों की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक रविवार और सोमवार को अतिरिक्त पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती रहेगी। उपायुक्त ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मियों को पूरे श्रावण माह गंभीरता से दायित्व निभाने का निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने कहा कि इस वर्ष मेले की सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत की गई है। महिला एवं पुरुष पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं से कतारबद्ध होकर दर्शन एवं पूजा करने की अपील करते हुए उन्होंने बताया कि 15 चारपहिया वाहन और 100 मोटरसाइकिलों के माध्यम से लगातार पुलिस पेट्रोलिंग की जाएगी। मेला क्षेत्र तथा मोती झरना स्थित मोतीनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद रहेगी।    

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: महिला संघ ने पहाड़ों और स्कूल परिसर में फेंके सीड बॉल्स, ग्लोबल वार्मिंग से बचाव की पहल

 झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने श्रावण माह और श्रावणी मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिवगादी धाम का धार्मिक महत्व अत्यंत विशेष है। उन्होंने कहा कि बाबा गजेश्वरनाथ पर पहाड़ से वर्षभर प्राकृतिक रूप से जलधारा गिरती रहती है, जो इस धाम की विशेष पहचान है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में शिवगादी धाम के विकास के लिए लगातार कार्य हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: JMM की बड़ी कार्रवाई, सुरेंद्र यादव 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

 उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर से बरहेट चौक तक सोलर लाइटें लगाई गई हैं और इसी वर्ष रोपवे परियोजना की अनुशंसा किए जाने की संभावना है। साथ ही यहां हेलीपैड निर्माण की भी योजना है जिससे भविष्य में देश विदेश से श्रद्धालु हेलीकॉप्टर के माध्यम से सीधे शिवगादी धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सावन के बाद ग्रामीणों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर हेलीपैड निर्माण की दिशा में पहल की जाएगी।

 इसके अलावा श्रद्धालुओं के ठहरने चलंत शौचालय मेडिकल सुविधा और स्थायी स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने प्रत्येक सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी को मंदिर परिसर में पूरे दिन मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने का सुझाव भी दिया। साथ ही हरिणचरा मोड़ से शिवगादी तक सड़क निर्माण जल्द पूरा कराने की बात कही।   

कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त दीपक कुमार दुबे एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने बाबा गजेश्वरनाथ का पूजन व अभिषेक कर जिले, राज्य एवं देश की सुख, समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। इस अवसर पर पुरोहित सुनील कुमार झा, तिब्लू झा, कैलाश ठाकुर, सनोज झा, सौरव मिश्रा, पवन कुमार झा, शिवगादी समिति के अध्यक्ष रूपक साह, सचिव उत्पल दत्ता, उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, विपिन साह, संजय गोस्वामी, राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश त्रिपाठी, बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नितिन खंडेलवाल, डीईओ नयन कुमार, इंस्पेक्टर नुनुदेव राय, थाना प्रभारी चंदन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अंशु कुमार पाण्डे सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Commonwealth Games 2026: भारत के नाम ऐतिहासिक दिन, डेकाथलॉन में पहला पदक, 10 मुक्केबाज़ स्वर्ण मुकाबले में पहुंचे Commonwealth Games 2026: भारत के नाम ऐतिहासिक दिन, डेकाथलॉन में पहला पदक, 10 मुक्केबाज़ स्वर्ण मुकाबले में पहुंचे
Deoghar News:चांदमारी मोहल्ले में घरों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट लाइन हटेगी, छह माह बाद मिली बड़ी राहत 
Deoghar News: रेलवे के समर्पित टीटीआई एस. सैन गुप्ता सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, साथियों ने भावभीनी विदाई दी 
साहिबगंज को पूर्वी भारत का व्यापारिक गेटवे बनाने की जरूरत: राजेश अग्रवाल
साहिबगंज के 32,517 विद्यार्थियों को मिलेगी प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप, 6.77 करोड़ रुपये स्वीकृत
Sahibganj News: NH-80 की बदहाली पर फूटा गुस्सा, कीचड़ में लेटकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Sahibganj News: श्रावणी मेला 2026: शिवगादी धाम के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, रोपवे-हेलीपैड की तैयारी
Sahibganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल में प्रेमचंद जयंती पर वृक्षारोपण, साहित्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Sahibganj News:JMM नेता पंकज मिश्रा की दो टूक, पार्टी के नाम पर गलत काम किया तो 6 साल का निलंबन तय
Koderma News: परीक्षा विधेयक 2026 का स्वागत, सुरेंद्र भाई मोदी बोले- पेपर लीक पर लगेगा प्रभावी अंकुश
जामताड़ा में भाजपा का विराट आक्रोश प्रदर्शन, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बोला हमला
Jharkhand News: राजीव गांधी का डिजिटल भारत का सपना हो रहा साकार: दीपिका पांडेय सिंह