भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने दिया बूथ सशक्तिकरण का मंत्र
बूथ सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता पर ज़ोर
राँची के भाजपा प्रदेश कार्यालय में ओबीसी मोर्चा की बैठक आयोजित हुई, जहाँ संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और मोर्चा अध्यक्ष डॉ. अमरदीप यादव ने कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तिकरण, डिजिटल लर्निंग और आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की सफलता के लिए प्रेरित किया।
रांची: झारखंड भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की बैठक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप यादव की अध्यक्षता में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्यकर्ता को प्रशिक्षण लेना तथा और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के सफ़लता को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा आधार उसके कार्यकर्ता हैं।
सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन के निर्धारित कार्यक्रमों को शक्ति केंद्र व बूथ स्तर तक नागरिकों तक पहुंचाने, उनको योजना से जोड़ने तथा समाज के सभी वर्गों के बीच सक्रिय होकर उनके हितों के लिए आवाज उठाना और निरंतर संवाद स्थापित करने का निर्देश दिया। साथ ही सेवा, संगठन और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने पर बल देते हुए आगामी चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का आह्वान किया।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


