Giridih News: सर्वोदय आश्रम रोड में जमीन विवाद को लेकर खेत में महिलाओं के साथ बर्बरतापूर्ण मारपीट
राजू, मुरली और मनोज मंडल पर प्राथमिकी की तैयारी
सरिया के सर्वोदय आश्रम रोड पर पांच दशकों पुरानी पुश्तैनी जमीन पर धान का बीज बोने गए एक किसान परिवार की महिलाओं के साथ दबंगों ने मारपीट की और जेवरात छीन लिए, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
सरिया: नगर पंचायत क्षेत्र के सर्वोदय आश्रम रोड में जमीन विवाद मामले में एक महिला घायल हो गई जबकि दो अन्य महिलाओं सहित किसानों के साथ मारपीट की घटना का समाचार प्राप्त हुआ है। इसे लेकर पीड़ित पक्ष के शिव शंकर रूपांशु (नेताजी पार्क सरिया) ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर लगभग 2:30 बजे परिवार के सदस्यों (सुनीता देवी पति स्वर्गीय शंकर मंडल, रुकमणी देवी पति बैजनाथ मंडल, आरती देवी पति शिव शंकर रूपांशु व अन्य सदस्य)के साथ सर्वोदय आश्रम रोड के पास अपने खेत में धान का बीज बोने गया था। इसी बीच राजू मंडल,मुरली मंडल, मनोज मंडल सहित कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे तथा खेत जोतने से मना किया।
बताया कि यह खेत उनकी मां के नाम से है। इस जमीन पर लगभग 5 दशकों से जोत आबाद करते रहा है। परंतु उक्त लोग उसे पर खेती करने से मन कर रहे थे.इसी बीच उक्त लोगों द्वारा वहां खड़े उनके घर की महिलाओं की साथ लोगों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। इस दौरान सुनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं रुक्मिणी देवी तथा आरती देवी के साथ भी मारपीट की गई है।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


