जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, 39 यात्री घायल
गुंड क्षेत्र के गनीवान के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार को अमरनाथ यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीवान के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे 39 श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, सीआरपीएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवकों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों को कंगन अस्पताल पहुंचाया।
श्रीनगर: गांदरबल जिले के गुंड इलाके में मंगलवार को गनीवान के पास बस दुर्घटना में कम से कम 39 अमरनाथ यात्री घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमरनाथ यात्रा की बस ( एआर11 डी5655) हरिगनीवान के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बचाव दल, पुलिस, सीआरपीएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवक तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में लगभग 39 यात्री घायल हुए और उन्हें इलाज के लिए पास के कंगन अस्पताल ले जाया गया। दो घायलों के सिर में चोट आई है।


Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

