साक्षरता मोड़ से सकरीगली तक NH-80 बना मौत का सफर, राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली पर सवाल: क्या बड़े हादसे का है इंतजार?
ऑटो, टोटो और अन्य वाहन रोजाना दुर्घटनाओं का हो रहे शिकार
साहिबगंज जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-80 का साक्षरता मोड़ से सकरीगली तक का हिस्सा गंभीर बदहाली का शिकार है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण रोजाना ऑटो, टोटो और अन्य वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। राहगीरों और वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।
साहिबगंज: साहिबगंज जिला में एनएच-80 का साक्षरता मोड़ से सकरीगली तक का हिस्सा अब लोगों के लिए काल बनता जा रहा है। सड़क की हालत इतनी जर्जर है कि रोजाना यहां ऑटो और टोटो पलटने की घटनाएं आम हो गई हैं। गड्ढों से भरी इस सड़क पर गुजरने वाले हर राहगीर और वाहन चालक को अपनी जान हथेली पर रखकर सफर करना पड़ रहा है। छोटे-बड़े वाहन उछलते-कूदते निकलते हैं, और जरा सी चूक होते ही हादसा तय है।
यह सड़क कोई ग्रामीण कच्चा रास्ता नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजमार्ग- 80 है। बावजूद इसके सालों से इसकी मरम्मत नहीं हुई। न गड्ढे भरे गए, न सड़क चौड़ीकरण पर ध्यान दिया गया। नतीजा - हर दिन जाम, फिसलन और पलटती गाड़ियां। स्थानीय लोगों का गुस्सा अब फूट रहा है। उनका कहना है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? तब जाकर आंख खुलेगी?

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts

Latest News

