साहिबगंज में 26 जुलाई को होगा भव्य पत्रकार सम्मेलन, सैकड़ों पत्रकार होंगे शामिल

साहिबगंज में 26 जुलाई को होगा भव्य पत्रकार सम्मेलन, सैकड़ों पत्रकार होंगे शामिल

साहिबगंज में 26 जुलाई को होगा भव्य पत्रकार सम्मेलन, सैकड़ों पत्रकार होंगे शामिल
26 जुलाई को प्रस्तावित भव्य पत्रकार सम्मेलन की तैयारियों को लेकर साहिबगंज में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई।

साहिबगंज में 26 जुलाई को झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में जिले का पहला भव्य पत्रकार सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में झारखंड सहित विभिन्न राज्यों से सैकड़ों पत्रकारों के शामिल होने की संभावना है।

साहिबगंज: जिले के पत्रकारिता इतिहास में पहली बार बड़े स्तर पर भव्य पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में यह सम्मेलन 26 जुलाई को साहिबगंज में आयोजित होगा। इस सम्मेलन में साहिबगंज सहित आस-पास के जिलों के साथ-साथ झारखंड और देश के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ों पत्रकारों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर जिले के पत्रकारों में खासा उत्साह है।

इस्कॉन मंदिर परिसर में हुई तैयारी बैठक

सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विश्व प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर, कन्हैया स्थान परिसर में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों के जेजेए अध्यक्ष एवं सचिव, जिला और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी तथा सदस्य शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन, साहिबगंज के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह ने की।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से मंथन किया गया। इसके अलावा मुख्य अतिथियों के नाम पर विचार-विमर्श, आमंत्रण पत्र का प्रारूप, संगठन के सदस्यता अभियान को गति देने एवं आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू करने पर सहमति बनी।

संगठन को मिलेगी नई मजबूती 

पदाधिकारियों ने कहा कि जिले में पहली बार इतने बड़े स्तर पर होने वाला यह पत्रकार सम्मेलन पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने, संगठन को मजबूती देने और पत्रकारिता के हितों को सशक्त करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिले के सभी पत्रकारों से सम्मेलन में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम रील का क्रेज भारी, चौक-चौराहों पर लग रहा जाम

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

दिशोम गुरु स्वर्गीय  शिबू सोरेन  की पुण्यतिथि पर कुंआ की होगी मरम्मती, पत्रकार निर्मल महाराज ने अपनी जर्जर कुंआ की मरम्मती कि मांग उपायुक्त से कि  दिशोम गुरु स्वर्गीय  शिबू सोरेन  की पुण्यतिथि पर कुंआ की होगी मरम्मती, पत्रकार निर्मल महाराज ने अपनी जर्जर कुंआ की मरम्मती कि मांग उपायुक्त से कि 
दारू के नशे में बाप बना जल्लाद, बेटे के सिर पर कुल्हाड़ी से वार, इलाज के दौरान मौत
बरहरवा–पाकुड़ रोड पर फिर हादसा बांस लदी जुगाड़ गाड़ी पलटी, चालक घायल
बिंदु धाम में कांवड़िया सेवा शिविर का शुभारंभ बीडीओ रहे मुख्य अतिथि
मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बचे सिर्फ 2 दिन, उपायुक्त ने 29 जुलाई तक गणना प्रपत्र जमा करने की अपील की
साहिबगंज को मिली बिजली की नई सौगात सब-स्टेशन में लगा नया 10 एमवीए ट्रांसफार्मर
श्रावणी मेला को लेकर नगर निगम मुस्तैद, आवारा पशुओं को गौशाला भेजने के लिए शुरू हुआ बुल कैचिंग अभियान
डीएवी कास्टर टाउन देवघर अंडर-14 क्लस्टर लेवल में ओवरऑल चैंपियन, 35 स्वर्ण समेत 68 पदक जीते
श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना