लाखों की लागत से बना आयुष्मान आरोग्य मंदिर, लेकिन रास्ते में कीचड़: पाकुड़िया के गणपुरा में मरीज और तीमारदार बेहाल
बरसात में कीचड़ और जलजमाव के कारण मरीजों को हो रही भारी परेशानी
पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड स्थित गणपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक पहुंचने का रास्ता बरसात में दलदल बन गया है। लाखों रुपये की लागत से बने स्वास्थ्य केंद्र तक जाने के लिए पक्की सड़क नहीं होने से मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ और जलजमाव के कारण वाहन भी केंद्र तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
पाकुड़: पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के गणपुरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक पहुँचने का रास्ता बरसात शुरू होते ही ग्रामीणों और मरीजों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। सरकार ने ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाखों रुपये खर्च करके आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्माण तो करा दिया, लेकिन केंद्र तक पहुँचने के लिए एक पक्की सड़क तक नसीब नहीं हो सकी। नतीजतन, इस बारिश के मौसम में इलाज कराने आ रहे मरीजों को घुटने भर कीचड़ और जलजमाव के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।
गणपुरा और आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग प्राथमिक इलाज और जांच के लिए इसी आरोग्य मंदिर पर निर्भर हैं। एप्रोच रोड न होने के कारण पूरा रास्ता दलदल में तब्दील हो चुका है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों और गर्भवती महिलाओं को उठानी पड़ रही है। आपातकालीन स्थिति में मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र तक लाना किसी जोखिम भरे सफर से कम नहीं होता, क्योंकि कीचड़ के कारण वाहन मंदिर परिसर तक पहुँच ही नहीं पाते हैं।


Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts

Latest News

