राजमहल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर सिविल सर्जन की सख्त चेतावनी

कमजोर प्रदर्शन करने वाले कर्मियों से मांगा गया स्पष्टीकरण

राजमहल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर सिविल सर्जन की सख्त चेतावनी
राजमहल अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित करते सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान।

साहिबगंज के राजमहल अनुमंडल अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में आयुष्मान आरोग्य केंद्रों सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।

साहिबगंज: जिले के राजमहल अनुमंडल अस्पताल के सभागार में सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान की अध्यक्षता में राजमहल प्रखंड के स्वास्थ्य विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई। बैठक में आयुष्मान आरोग्य केंद्रों सहित सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों और योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।

 बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, योजनाओं की प्रगति और विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के कार्य निष्पादन का मूल्यांकन किया गया। सिविल सर्जन डॉ. पासवान ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।    

उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों और पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सभी 24 घंटे तैयार रहें। उन्होंने कहा कि आम जनता को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

समीक्षा के दौरान जिन आयुष्मान आरोग्य केंद्रों का प्रदर्शन कमजोर पाया गया, उनके संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को बैठक में ही स्पष्टीकरण जारी किया गया। सिविल सर्जन ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि यदि अगले माह तक कार्यों में गुणवत्तापूर्ण सुधार नहीं हुआ तो संबंधित कर्मियों के विरुद्ध सेवा से मुक्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

यह भी पढ़ें: सुनील साह बने राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के साहिबगंज जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह


 बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने, योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन, नियमित मॉनिटरिंग और आम लोगों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को सभी योजनाओं की नियमित समीक्षा कर लक्ष्य के अनुरूप काम करने को कहा गया। बैठक में अनुमंडल अस्पताल राजमहल के उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू, डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. जितेंद्र भगत, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अमित कुमार, प्रखंड डाटा प्रबंधक नितिन मुर्मू, जिला डाटा प्रबंधक तौसीफ अहमद सहित राजमहल प्रखंड के सभी सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, सहिया, सहिया साथी और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: साहिबगंज में 15 जुलाई को 5 घंटे का सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, जानिए कब होगा ब्लैकआउट

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश