Pakuria News
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... JPSC विवाद: JPSC-CGL विवाद पर पाकुड़िया में प्रदर्शन, ABVP ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका
Published On
By Suman Kumari
पाकुड़ जिले के पाकुड़िया में शनिवार को JPSC-CGL परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता सिद्धू-कान्हू मोड़ पर जुटे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। ABVP कार्यकर्ताओं ने JPSC-CGL परीक्षा से जुड़े मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आंदोलनरत छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की। Pakur News: पाकुड़िया में 215 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण
Published On
By Suman Kumari
पाकुड़िया प्रखंड में झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा आठ के 215 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही। अधिकारियों ने बताया कि योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना तथा शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ाना है। दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को इससे विशेष लाभ मिलेगा। लाखों की लागत से बना आयुष्मान आरोग्य मंदिर, लेकिन रास्ते में कीचड़: पाकुड़िया के गणपुरा में मरीज और तीमारदार बेहाल
Published On
By Susmita Rani
पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड स्थित गणपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक पहुंचने का रास्ता बरसात में दलदल बन गया है। लाखों रुपये की लागत से बने स्वास्थ्य केंद्र तक जाने के लिए पक्की सड़क नहीं होने से मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ और जलजमाव के कारण वाहन भी केंद्र तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। गनपुरा बाजार: 15 दिनों से डिब्बे में फंसा था कुत्ते का मुंह, युवाओं ने सुरक्षित निकालकर दी नई जिंदगी
Published On
By Susmita Rani
पाकुड़िया प्रखंड के गणपुरा बाजार में स्थानीय युवाओं ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए 15 दिनों से मुंह में डिब्बा फंसे एक कुत्ते का सफल रेस्क्यू किया। डिब्बा फंसने के कारण कुत्ता न खाना खा पा रहा था और न पानी पी पा रहा था। कई दिनों तक प्रयास विफल होने के बाद युवाओं ने जाल की मदद से उसे सुरक्षित पकड़कर उसके मुंह से डिब्बा निकाला। Pakur News: गणपुरा गाँव में आस्था का सैलाब, महिलाओं ने विधि-विधान से की विपत्तारिणी माता की पूजा
Published On
By Mohit Sinha
पाकुड़िया प्रखंड के गणपुरा गाँव में शनिवार को धार्मिक आस्था और पारंपरिक उल्लास के साथ विपत्तारिणी पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर हरि मंदिर, काली मंदिर और दुर्गा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। Pakur News: बड़ासिंहपुर पंचायत में लगा राजस्व शिविर, जमीन संबंधी समस्याओं के समाधान को उमड़ी भीड़
Published On
By Mohit Sinha
पाकुड़िया प्रखंड के बड़ासिंहपुर पंचायत में अंचल कार्यालय के तत्वावधान में एक दिवसीय राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने भाग लेकर भूमि संबंधी शिकायतों, दस्तावेज सुधार और राजस्व कार्यों के लिए आवेदन दिए। Pakur News: कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
Published On
By Mohit Sinha
पाकुड़िया प्रखंड के बड़ा सिंहपुर पंचायत अंतर्गत फूलों पानी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद के बाद सुबह करीब 3 बजे आरोपी रमेश मुर्मू ने अपने पिता सोम मुर्मू पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। Pakur News: ईस्टर पर चर्चों में उमड़ी भीड़, जुली हेंब्रम ने दिया प्रेम और शांति का संदेश
Published On
By Anshika Ambasta
पाकुड़िया के सिंदरीसोल गिरजाघर में ईस्टर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा जुली हेंब्रम ने विशेष प्रार्थना सभा में भाग लिया और लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम, शांति और मानवता का प्रतीक है। Pakur News: विद्यालय चले अभियान के तहत मदरसा में नामांकन अभियान चलाया गया
Published On
By Anjali Sinha
पाकुड़िया: प्रखंड अंतर्गत मदरसा इस्लामिया मजहरुल उलूम द्वारा विद्यालय चले अभियान के तहत एक विशेष नामांकन अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और अभिभावकों को जागरूक करना है। अभियान... Pakur News: जिप अध्यक्ष जूली हेंब्रम ने सिंदरीसोल चर्च में की प्रार्थना, गुड फ्राइडे पर दिया शांति का संदेश
Published On
By Mohit Sinha
पाकुड़िया प्रखंड के सिंदरीसोल चर्च में गुड फ्राइडे के अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेंब्रम ने विशेष प्रार्थना सभा में भाग लिया। उन्होंने प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। Pakur News: उपासना मरांडी की पहल रंग लाई, घोषपोखर में लगा 25 KVA ट्रांसफार्मर, लौटी बिजली
Published On
By Mohit Sinha
पाकुड़िया प्रखंड के बन्नोग्राम पंचायत अंतर्गत घोषपोखर गांव में 25 KVA का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया, जिससे कई दिनों से ठप पड़ी बिजली व्यवस्था बहाल हो गई। ट्रांसफार्मर चोरी होने के कारण ग्रामीण अंधेरे में जीवन यापन कर रहे थे। Pakur News: विधायक की पहल पर ढेकीडूबा गाँव में लगा 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर
Published On
By Anjali Sinha
पाकुड़िया प्रखंड के मोंगलाबांध पंचायत अंतर्गत ढेकीडूबा गांव में कई दिनों से व्याप्त बिजली संकट का अंत हो गया है। महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी की पहल पर गांव में 100 KVA का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। पुराना ट्रांसफार्मर जलने से गांव अंधेरे में था, जिसे विधायक ने विभाग से संपर्क कर बदलवाया। ग्रामीणों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए विधायक के प्रति आभार प्रकट किया है। 




