Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक की पहल, 200 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच

बच्चों के बीच निशुल्क टूथपेस्ट और दवाओं का वितरण

Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक की पहल, 200 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच
(ओथ फाउंडेशन स्वास्थ्य सेवा)

रांची के बरियातू स्थित हिल टॉप पब्लिक स्कूल में ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक के तत्वावधान में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर सह जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। शिविर में वरिष्ठ डॉक्टरों ने लगभग 200 बच्चों के दांतों की जांच कर परामर्श दिया और निशुल्क टूथपेस्ट, ब्रश एवं दवाइयां बांटीं।

रांची: सामाजिक संस्था ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को बरियातू हिल व्यू रोड स्थित हिल टॉप पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर सह दंत स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। दो सत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में स्कूल के कक्षा नर्सरी से 10वीं तक के लगभग 200 बच्चों के दांतों एवं मसूड़ों की जांच की गई। 

डॉ. आशीष कुमार भगत डेंटल क्लिनिक के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. आशीष भगत एवं डॉ. प्राची प्रिया ने बच्चों के मुख स्वास्थ्य का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान बच्चों में मुख्यतः दांतों में कैविटी (सड़न), मसूड़ों से खून आना, सूजन और पायरिया के शुरुआती लक्षण देखे गए, जिसके बाद डॉक्टरों ने बच्चों को सही चिकित्सीय परामर्श दिया। शिविर में शामिल सभी बच्चों को टूथ ब्रश, टूथपेस्ट एवं आवश्यकतानुसार दवाइयों का भी निशुल्क वितरण किया गया।

​इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद ओथ फाउंडेशन के ट्रस्टी दीपक बंका एवं दीपा बंका (संचालिका, दीप कौचर बुटीक) ने कहा कि बचपन से ही बच्चों में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जरूरी है। संस्था आगे भी समाज हित में ऐसे आयोजन करती रहेगी। 

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में हिल टॉप पब्लिक स्कूल के निदेशक राजेश कुमार गुप्ता, प्राचार्या संगीता राज, उपप्राचार्या सुनीता श्रीवास्तव, एम डॉक के संस्थापक नवीन प्रकाश, उपसंस्थापक शशि कुमार, ओथ फाउंडेशन के सदस्य अमित कुमार एवं समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: रातू रोड में भव्य कान्हा मटका फोड़ प्रतियोगिता, हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब

​कार्यक्रम के दूसरे सत्र में आयोजित सेमिनार के दौरान बच्चों ने डॉक्टरों से दांतों की देखभाल को लेकर कई सवाल पूछे, जिनका दंत चिकित्सकों ने सरल भाषा में समाधान किया। डॉक्टरों ने बच्चों को रोजाना दिन में दो बार ब्रश करने, अत्यधिक चॉकलेट व जंक फूड से परहेज करने और कुछ भी खाने के बाद कुल्ला करने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें: झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री व गिरिडीह विधायक सुदिव्य सोनू का निधन

कार्यक्रम का कुशल संचालन समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन इजराइल जी ने प्रस्तुत किया। इस मौके पर इजराइल जी, सीमा, स्नेहा मुर्मू, प्रियंका, साधना, भारती, अमृता एवं मौसमी ने भी मौजूद रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान