26 जुलाई को मेदिनीनगर में गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, कारगिल विजय दिवस पर विशेष आयोजन
वीर नारियों और वीरता पदक विजेता सैनिकों को किया जाएगा सम्मानित
मेदिनीनगर में 26 जुलाई को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू और पलामू प्रमंडल योद्धा समूह के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद चौक पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि से होगी, जबकि नगर भवन में वीर नारियों, वीरता पदक विजेता और युद्ध में घायल सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा।
पलामू: मेदिनीनगर कारगिल विजय दिवस समारोह, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू और पलामू प्रमंडल योद्धा समूह के तत्वधान में आगामी रविवार, 26 जुलाई 2026 को स्थानीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति नगर भवन में पूर्वाह्न 11.00 बजे से आयोजित की जाएगी। इस आशय की जानकारी जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र और महासचिव सुनील कुमार सिंह ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा दी है।
उन्होंने बताया है कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10.00 बजे शहीद चौक (पूर्ववर्ती कचहरी चौक) पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ की जाएगी। तत्पश्चात, टाऊन हॉल में कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत 11.00 बजे से माननीय अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की जाएगी। टाऊन हॉल में युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों के वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा तथा उनके पतियों के द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान और वीरता की गौरव गाथा को याद की जाएगी। इसके साथ ही जिला के उन सैनिकों को जिन्होंने युद्ध के दौरान अपने शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को खोया है या वीरता पदक से सम्मानित हुए हैं को भी समारोह में आदरपूर्वक सम्मानित किया जाएगा।


Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


