Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' शिकायतों की समीक्षा की

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े प्रखंड और अंचल अधिकारी

Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' शिकायतों की समीक्षा की
(उपायुक्त अजय नाथ झा)

बोकारो समाहरणालय में उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' (लोक संवाद) कार्यक्रम के तहत शिकायतों के निष्पादन की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को लंबित जन-शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण और त्वरित समाधान करने का सख्त निर्देश दिया।

बोकारो: शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त  अजय नाथ झा ने हम आपको सुनते हैं (लोक संवाद) कार्यक्रम के तहत प्राप्त शिकायतों एवं उनके निष्पादन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों डीसीएलआर चार्ज डीएमओ सर सामाजिक सुरक्षा सामान्य शाखा जिला सांख्यिकी विभाग तेनुघाट बांध प्रमंडल जीपीएलआर, विभिन्न अंचल कार्यालयों आदि  के पदाधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी जुड़े।

डीसी ने विभागवार लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं होने देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोक संवाद कार्यक्रम में प्राप्त प्रत्येक शिकायत की गंभीरतापूर्वक सुनवाई कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर उसका प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को त्वरित एवं पारदर्शी प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

बैठक में उप विकास आयुक्त  शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, डीपीएलआरओ  पूर्णिमा कुमारी, प्रभारी पदाधिकारी (जन शिकायत) हेमलता बून, जिला कल्याण पदाधिकारी सुचिता किरण, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान