आरपीएफ जपला की बड़ी कार्रवाई: बरवाडीह–डेहरी ऑन सोन पैसेंजर ट्रेन से 400 बोतल अवैध श'रा'ब बरामद

बरवाडीह–डेहरी ऑन सोन पैसेंजर ट्रेन में चला विशेष जांच अभियान

आरपीएफ जपला की बड़ी कार्रवाई: बरवाडीह–डेहरी ऑन सोन पैसेंजर ट्रेन से 400 बोतल अवैध श'रा'ब बरामद
जपला रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान के दौरान RPF ने पैसेंजर ट्रेन से 400 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की।

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) जपला ने बरवाडीह–डेहरी ऑन सोन पैसेंजर ट्रेन में विशेष जांच अभियान के दौरान 400 बोतल (80 लीटर) अवैध देसी शराब बरामद की। सामान्य कोच के शौचालय के पास रखी दो लावारिस बोरियों और एक झोले से 'रॉयल झारखंड डीलक्स' ब्रांड की शराब मिली, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 18 हजार रुपये है।

पलामू: जपला रेलवे मार्ग से होने वाली अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) जपला की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जपला रेलवे स्टेशन पर चलाए गए जांच अभियान के दौरान आरपीएफ ने बरवाडीह–डेहरी ऑन सोन पैसेंजर ट्रेन से 80 लीटर (400 बोतल) लावारिस देसी शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित बाज़ार कीमत लगभग 18 हजार रुपये बताई जा रही है।

 लावारिस बोरी और झोले से मिली श'रा'ब 

जानकारी के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर पहुंची बरवाडीह–डेहरी ऑन सोन पैसेंजर ट्रेन (संख्या 53349 अप) के सामान्य कोच में सुरक्षा बल द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान कोच के शौचालय के पास संदिग्ध अवस्था में रखी दो बोरियां और एक झोला बरामद हुआ। ट्रेन में मौजूद यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी भी व्यक्ति ने उक्त सामान पर अपना दावा नहीं किया।

इसके बाद आरपीएफ टीम ने जब सामान की तलाशी ली, तो उसमें से ‘रॉयल झारखंड डीलक्स’ ब्रांड की कुल 400 बोतलें (80 लीटर) अवैध देसी शराब बरामद हुईं। जब्त की गई सभी बोतलों पर “फॉर सेल इन झारखंड ओनली” अंकित था, जिसे तस्करी कर बिहार ले जाने की आशंका जताई जा रही है।

अभियान में शामिल अधिकारी

यह कार्रवाई वरीअ मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन एवं आरपीएफ जपला के निरीक्षक प्रभारी संतोष कुमार झा के नेतृत्व में की गई। इस विशेष जांच अभियान में उपनिरीक्षक रामनरेश राम, मुख्य आरक्षी सुभाष चंद्र यादव, राजनाथ तथा आरक्षी उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने सक्रिय भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें: Crime News: तालाब में मिला महिला और डेढ़ साल के बच्चे का शव, हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

आगे की कानूनी कार्रवाई

आरपीएफ ने जब्त शराब की विधिवत सूची तैयार कर 23 जुलाई को उत्पाद विभाग, डालटनगंज (मेदिनीनगर) को सौंप दिया है। इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरपीएफ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ट्रेनों के माध्यम से होने वाली अवैध शराब तस्करी को रोकने के लिए रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में इस तरह का चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: Palamu News: एकदिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट में मसीहानी ने मारी बाजी, बना चैंपियन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा