साहिबगंज में जमीन विवाद में चाची की कुल्हाड़ी से हत्या, भतीजा फरार
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की
साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र स्थित बरमसिया गांव में जमीन विवाद के चलते एक महिला की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। मृतका रासो मुनी मुर्मू पर उनके भतीजे धनु मरांडी ने कथित रूप से घर में घुसकर हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
साहिबगंज: तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में जमीन विवाद के चलते गुरुवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां भतीजे ने अपने चाची की कुल्हाड़ी से मारकर नृशंस हत्या कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार, बरमसिया गांव निवासी रासो मुनी मुर्मू गुरुवार शाम अपने घर में खाना खा रहीं थीं। इसी दौरान उनके पति स्व. होपा मरांडी के भतीजे धनु मरांडी अचानक घर में घुसा और कुल्हाड़ी से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में रासो मुनी मुर्मू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतका रासो मुनी मुर्मू और आरोपी धनु मरांडी के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। रासो मुनी मुर्मू अपने देखभाल के लिए अपने नाती दिलीप जर्मन हेम्ब्रम को साथ रखती थीं। बताया जा रहा है कि यही बात धनु मरांडी को नागवार गुजरी और उसने इस वारदात को अंजाम दिया।


Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


