JPSC Protest: छठे दिन भी जारी देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, तबियत बिगड़ी
लोकतांत्रिक तरीके से जारी है छात्रों का आंदोलन
रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेएसएससी भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन भारी बारिश के बीच भी जारी रहा। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की भूख हड़ताल छठे दिन प्रवेश कर गई है, जबकि प्रशासनिक पहल पर अभ्यर्थियों ने सरकार से वार्ता के लिए 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सूची सौंपी है।
रांची/जेपीएससी: जेएसएससी भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। भारी बारिश के बावजूद जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम परिसर में छात्र एवं अभिभावक पूरे दिन आंदोलनरत रहे। उपस्थित अभ्यर्थियों ने आयोग एवं राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया।
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आज छठे दिन भी जारी रही। मेडिकल टीम के अनुसार शुगर लेवल में भारी गिरावट सहित स्वास्थ्य संबंधी अन्य जटिलताएं सामने आई हैं, जिसके कारण उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती होकर उपचार कराने की सलाह दी गई। लेकिन आंदोलनरत छात्रों का साथ नहीं छोड़ने का संकल्प लेते हुए देवेंद्र नाथ महतो ने अस्पताल जाने से स्पष्ट इनकार कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों के आग्रह पर जेपीएससी–जेएसएससी अभ्यर्थी मंच द्वारा सरकार को वार्ता हेतु छात्र प्रतिनिधिमंडल की सूची सौंपी गई। आठ सदस्य

उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार शीघ्र वार्ता कर समाधान नहीं निकालती है, तो 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा मार्च ऐतिहासिक होगा, जिसमें राज्यभर से बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक एवं युवा भाग लेंगे। आंदोलन को समर्थन देने के लिए पूर्व सांसद राम टहल चौधरी, ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा तथा सीजेपी के संगठनात्मक पदाधिकारी धरना स्थल पहुंचे और आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News







