Giridih News: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 230 छात्राओं को किया गया जागरूक

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की दी जानकारी

Giridih News: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 230 छात्राओं को किया गया जागरूक
(कस्तूरबा स्कूल साइबर सुरक्षा)

गिरिडीह के पीरटांड़ स्थित केजीबीवी में जिला समाज कल्याण शाखा द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत पौधारोपण एवं साइबर जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।

गिरिडीह: जिला समाज कल्याण शाखा, गिरिडीह द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ (BBBP) अभियान के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV), पीरटांड़ में पौधारोपण एवं साइबर जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के साथ-साथ उन्हें साइबर सुरक्षा, डिजिटल साक्षरता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना था। 

कार्यक्रम में कक्षा 8वीं से 12वीं तक की लगभग 230 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत पौधारोपण कर की गई। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए छात्राओं को प्रकृति के संरक्षण एवं सतत विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को समाज के समग्र विकास का आधार बताया गया। 

आयोजित साइबर जागरूकता शिविर में छात्राओं को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों, जैसे ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फर्जी लिंक, साइबर बुलिंग, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, ओटीपी एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करने के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने, व्यक्तिगत जानकारी को गोपनीय रखने तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की तत्काल सूचना संबंधित प्राधिकारियों को देने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान छात्राओं को साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने हेतु 1930 साइबर हेल्पलाइन तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। 

यह भी पढ़ें: लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट के द्वारा चार्टर नाइट कार्यक्रम आयोजित किया गया

छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण शाखा, गिरिडीह के बिक्कु कुमार यादव, विकास कुमार एवं नीलम मंडल उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Giridih News: पीरटांड़ से एक माह से लापता युवक की हत्या, बसाहा जंगल से कंकाल बरामद

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार