Giridih News: पीरटांड़ से एक माह से लापता युवक की हत्या, बसाहा जंगल से कंकाल बरामद

देवघर के सिरसी से गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी

Giridih News: पीरटांड़ से एक माह से लापता युवक की हत्या, बसाहा जंगल से कंकाल बरामद
(हत्या आरोपी चंदन भोक्ता)

गिरिडीह के पीरटांड़ से लापता युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर धनबाद के बसाहा जंगल से कंकाल बरामद किया है।

गिरिडीह: जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के सियारांगी गांव से करीब एक माह से लापता युवक के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र स्थित बसाहा जंगल से मृतक का  कंकाल बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, सियारांगी निवासी हृदय नारायण सिंह ने 1 जुलाई को पीरटांड़ थाना में आवेदन देकर बताया था कि उनका 32 वर्षीय पुत्र 20 जून को गिरिडीह जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। 

परिजनों ने धनबाद के मट्खुटा निवासी एक युवती के संबंध में संदेह जताते हुए अपहरण की आशंका व्यक्त की थी। इस मामले में पीरटांड़ थाना कांड संख्या 22/26 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर डुमरी एसडीपीओ आबिद खान के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई। 

जांच के दौरान पुलिस ने प्राथमिकी में नामजद महिला को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया, जबकि संदिग्ध युवक चंदन कुमार भोक्ता को उसके गाँव सीरसा, थाना पथरोल, जिला देवघर से पूछताछ के लिए लाया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में चंदन कुमार भोक्ता ने हत्या की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि वह मृतक शंकर कुमार सिंह उर्फ बिन्दु सिंह को धनबाद ले गया था। 

इसके बाद मृतक को मोटरसाइकिल से टुंडी थाना क्षेत्र के बसाहा जंगल ले जाकर पत्थर से सिर पर वार कर तथा गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को जंगल में छिपा दिया गया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का मानव कंकाल, घटना में प्रयुक्त नारंगी रंग का गमछा, मृतक के चप्पल, शर्ट, जींस व अन्य कपड़े, आरोपी का मोबाइल फोन तथा घटनास्थल के पास से एक चाकू बरामद किया है। 

यह भी पढ़ें: Giridih News: प्रसिद्ध झारखंड धाम प्रांगण में स्वच्छता प्रबंधन समिति की हुई महत्वपूर्ण बैठक

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मृतक पर एक युवतीं से शादी कराने के लिए दबाव बना रहा था। युवती के परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। पुलिस का कहना है कि इसी विवाद के चलते आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। कार्रवाई में डुमरी एसडीपीओ आबिद खान, पुलिस निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, पीरटांड़ थाना प्रभारी समेत पुलिस टीम और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का धरना, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार