Dumka News: बीडीओ ने की धान रोपाई और सिंचाई सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा

छोटे किसानों की आवश्यकताओं का बनेगा संग्रह

Dumka News: बीडीओ ने की धान रोपाई और सिंचाई सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा
(दुमका रानीश्वर कृषि समीक्षा)

दुमका जिले के रानीश्वर प्रखंड सभागार में बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में धान रोपाई और सिंचाई सुविधाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अब तक 60-70% रोपाई पूरी होने की जानकारी दी गई तथा कृषि विकास हेतु पंचायतवार रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए।

रानीश्वर: उपायुक्त, दुमका के निदेशानुसार शुक्रवार को प्रखण्ड सभागार रानीश्वर में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा प्रखण्ड अन्तर्गत विभिन्न पंचायतों में धान की खेती के लिए किये जा रहे रोपाई का समीक्षा किया गया। समीक्षा के दौरान यह जानकारी दिया गया कि अभी तक 60-70 प्रतिशत धान की खेती के लिए रोपाई का कार्य हो चुका है और अभी भी किया जाना बाकी है। 

समीक्षा बैठक में प्रखण्ड अन्तर्गत खेती के लिए सिंचाई की सुविधा का भी विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया। विदित हो कि रानीश्वर प्रखण्ड के चार पंचायत बाँसकुली, वृन्दावनी, गोविन्दपुर और बिलकांदी में मसलिया-रानीश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना से सिंचाई कार्य किया जायेगा। इसके अतिरिक्त मसानजोर डैम के नहर के माध्यम से भी अन्य पंचायतों में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। 

Jharkhand Govt Ad
बैठक में कई कृषक मित्रों के द्वारा यह बताया गया कि अभी भी कई पंचायतों में ऐसे कई गाँव है, जहाँ पर नहर का पानी नहीं पहुँच रहा है। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत विगत तीन वर्षो लगभग 250 बिरसा सिंचाई कूप बनाया गया है तथा लगभग 410 तालाब भी बनाया गया है जिसका उपयोग कृषि कार्यों एवं साग-सब्जियों के लिए किया गया है।

 प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी सहित सभी जनसेवको, बी०टी०एम०, ए०टी०एम०, बी०पी०एम० जे०एस०एल०पी०एस० तथा सभी कृषक मित्रों को यह निदेश दिया गया है कि प्रत्येक पंचायत के प्रत्येक गाँव में खेती किये जाने वाले फसलों तथा उसके अनुरूप आवश्यक सिंचाई की सुविधाओं के बारे में पंचायतवार एक प्रतिवेदन तैयार करे और साथ ही छोटे-छोटे किसानों की मुलभूत आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारियों का संकलन करे ताकि रानीश्वर प्रखण्ड में कृषि कार्य हेतु एक विशेष रणनीति बनायी जा सके, जिसका समुचित लाभ प्रखण्ड के किसानो को मिल सके। उक्त बैठक में प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, सभी जनसेवक, बीपीएम,जेएसएलपीएस एवं सभी कृषक मित्र उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Dumka News: बाबा दीनानाथ शिव मंदिर में पहली सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला
Bokaro News: एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में की समीक्षा
Bokaro News: आईजी, उपायुक्त और एसपी ने सेक्टर 12 पुलिस लाइन से वाहनों को किया रवाना
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' शिकायतों की समीक्षा की
Palamu News: भूख हड़ताल के चौथे दिन छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद लौटे
Dumka News: बीडीओ ने की धान रोपाई और सिंचाई सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा
Pakur News: झेनागड़िया गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा
Pakur News: अमड़ापाड़ा में सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक की पहल, 200 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच
JPSC Protest: छठे दिन भी जारी देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, तबियत बिगड़ी
SRFTI कोलकाता के विशेषज्ञ देंगे झारखंड के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण
Ranchi News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतर डीपीएस क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन