झारखंड भाजपा 29 जुलाई से चलाएगी संत रविदास समरसता संकल्प अभियान, 650वीं जयंती तक होंगे कार्यक्रम

झारखंड भाजपा 29 जुलाई से चलाएगी संत रविदास समरसता संकल्प अभियान, 650वीं जयंती तक होंगे कार्यक्रम

झारखंड भाजपा 29 जुलाई से चलाएगी संत रविदास समरसता संकल्प अभियान, 650वीं जयंती तक होंगे कार्यक्रम
संत रविदास समरसता संकल्प अभियान को लेकर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एवं अन्य पदाधिकारी।

भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक 'संत रविदास समरसता संकल्प अभियान' चलाएगी। अभियान के तहत संत रविदास की 650वीं जयंती को भव्य रूप से मनाया जाएगा।

रांची: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक 'संत रविदास समरसता संकल्प अभियान' चलाएगी। अभियान का उद्देश्य संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती को भव्य रूप से मनाने के साथ-साथ उनके समता, सेवा, भक्ति, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। इसी को लेकर शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

29 जुलाई से शुरू होगा अभियान, 20 फरवरी 2027 तक चलेंगे कार्यक्रम

भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय टीम के निर्देश पर यह अभियान 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक पूरे देश में चलेगा। झारखंड में भी गांव-गांव तक पहुंचकर संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। अभियान का समापन 20 फरवरी 2027 को संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर होगा।

काशी से लाई जाएगी पवित्र मिट्टी, मंदिरों में होगा दीपोत्सव

अमर कुमार बाउरी ने बताया कि अभियान के तहत संत रविदास की जन्मस्थली काशी से पवित्र मिट्टी लाने के लिए एक टोली भेजी जाएगी। यह टोली 29 जुलाई को गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा और रांची होते हुए झारखंड पहुंचेगी। इसके बाद राज्य के सभी मंडलों के मंदिरों तक इस पवित्र मिट्टी को पहुंचाया जाएगा। साथ ही सभी मंडलों के मंदिरों में दीपोत्सव कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता पूरे राज्य में कलश यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे।

संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि संत रविदास भारत की संत परंपरा के श्रेष्ठ संतों में थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भारतीय संस्कृति की रक्षा करते हुए सामाजिक समरसता और समानता का संदेश दिया। भाजपा उनके समता, सेवा, भक्ति, सामाजिक न्याय और मानवता के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दलितों की बात करने वाली कांग्रेस ने कभी संत रविदास के योगदान को उचित सम्मान नहीं दिया।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: पुराना विधानसभा परिसर में मनाया गया साहब हरीन्द्रानन्द का पुण्य स्मृति दिवस

बाबूलाल मरांडी और कर्मवीर सिंह ने भी रखा पक्ष

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संत रविदास ने जात-पात और भेदभाव को मिटाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। वहीं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि मनुष्य अपने कर्मों से महान बनता है और संत रविदास ने समाज से छुआछूत एवं जातिवाद समाप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यह भी पढ़ें: FJCCI Election 2026: संतोष कुमार ने पेश किया टीम पी-21 का विजन, मजबूत चैंबर बनाने का संकल्प

कार्यशाला में कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

कार्यशाला में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, गणेश मिश्रा, मनोज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, बालमुकुंद सहाय, सुनील सोरेन, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन दास सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, प्रभारी और अभियान से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा