गिरिडीह: पीरटांड़ लाइसेंस कैंप में 77 ने किया आवेदन, 62 हुए सफल

प्रखंड स्तर पर मिल रही ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा

गिरिडीह: पीरटांड़ लाइसेंस कैंप में 77 ने किया आवेदन, 62 हुए सफल
पीरटांड़ प्रखंड में आयोजित विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करते अभ्यर्थी।

गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 77 आवेदकों ने नवशिखुवा चालक अनुज्ञप्ति (लर्निंग लाइसेंस) के लिए आवेदन किया। ऑनलाइन परीक्षा और सत्यापन प्रक्रिया के बाद 62 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए और उन्हें लर्निंग लाइसेंस जारी किया गया, जबकि 15 अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा का अवसर मिलेगा।

गिरिडीह: मुख्यमंत्री,  हेमंत सोरेन एवं  परिवहन मंत्री,  दीपक बिरुवा के निर्देश तथा उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी,  रामनिवास यादव के मार्गदर्शन में जिले के सभी प्रखंडों में निर्धारित तिथियों के अनुसार विशेष ड्राइविंग लाइसेंस अभियान का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके प्रखंड स्तर पर ही ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराना, सड़क सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना तथा वैध एवं सुरक्षित वाहन संचालन को प्रोत्साहित करना है। इसी क्रम में आज पीरटांड़ प्रखंड में नवशिखुवा चालक अनुज्ञप्ति (लर्निंग लाइसेंस) जारी करने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी की।

शिविर के दौरान कुल 77 आवेदकों ने लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी अभ्यर्थियों की जांच एवं ऑनलाइन परीक्षा संपन्न कराई गई, जिसमें 62 अभ्यर्थी सफल रहे और उन्हें नवशिखुवा चालक अनुज्ञप्ति (लर्निंग लाइसेंस) जारी किया गया। वहीं 15 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल नहीं हो सके, जिन्हें निर्धारित नियमों के अनुरूप पुनः अवसर प्रदान किया जाएगा।

जिला परिवहन पदाधिकारी,  संतोष कुमार ने बताया कि राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी पहल के तहत जिले के सभी प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आम नागरिकों को अपने नजदीक ही ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा सरल एवं सुलभ रूप से उपलब्ध हो सके। इससे लोगों का समय और खर्च दोनों की बचत होगी तथा अधिकाधिक वाहन चालक वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं। साथ ही सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन अपनाने का आग्रह किया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर सुरक्षित यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

ट्रेजरी घोटाले में सरकार चहेते अफसरों को बचा रही : प्रतुल शाहदेव ट्रेजरी घोटाले में सरकार चहेते अफसरों को बचा रही : प्रतुल शाहदेव
श्रावणी मेला के लिए साहिबगंज, पाकुड़ समेत 6 जिलों से चले स्पेशल ट्रेनें, झारखंड रेल यूज़र्स की मांग
दिशोम गुरु स्वर्गीय  शिबू सोरेन  की पुण्यतिथि पर कुंआ की होगी मरम्मती, पत्रकार निर्मल महाराज ने अपनी जर्जर कुंआ की मरम्मती कि मांग उपायुक्त से कि 
दारू के नशे में बाप बना जल्लाद, बेटे के सिर पर कुल्हाड़ी से वार, इलाज के दौरान मौत
बरहरवा–पाकुड़ रोड पर फिर हादसा बांस लदी जुगाड़ गाड़ी पलटी, चालक घायल
बिंदु धाम में कांवड़िया सेवा शिविर का शुभारंभ बीडीओ रहे मुख्य अतिथि
मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बचे सिर्फ 2 दिन, उपायुक्त ने 29 जुलाई तक गणना प्रपत्र जमा करने की अपील की
साहिबगंज को मिली बिजली की नई सौगात सब-स्टेशन में लगा नया 10 एमवीए ट्रांसफार्मर
श्रावणी मेला को लेकर नगर निगम मुस्तैद, आवारा पशुओं को गौशाला भेजने के लिए शुरू हुआ बुल कैचिंग अभियान
डीएवी कास्टर टाउन देवघर अंडर-14 क्लस्टर लेवल में ओवरऑल चैंपियन, 35 स्वर्ण समेत 68 पदक जीते
श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय