मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पहल पर ओमान में फंसी सिमडेगा की प्रीति कुजूर लौटेगी वापस 

पासपोर्ट और सभी असली कागजात कराए गए वापस

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पहल पर ओमान में फंसी सिमडेगा की प्रीति कुजूर लौटेगी वापस 
(प्रीति कुजूर)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष और भारतीय दूतावास मस्कट के प्रयास से ओमान में फंसी सिमडेगा की प्रीति कुजूर की सुरक्षित वतन वापसी सुनिश्चित हो गई है। फर्जी एजेंट के झांसे में फंसी प्रीति 2 अगस्त 2026 को अपने घर पहुंचेगी।

राँची: ओमान (मस्कट) में परेशानियों का सामना कर रही सिमडेगा की प्रवासी श्रमिक सुश्री प्रीति कुजूर के मामले में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा दिए गए निर्देश पर श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के श्रमायुक्त कार्यालय के तहत काम कर रहे राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष ने भारतीय दूतावास (मस्कट) के साथ मिलकर बातचीत की और युवती की सुरक्षित घर वापसी पक्की कर ली है। सुश्री प्रीति 1 अगस्त 2026 को भारत के लिए रवाना हो चुकी हैं और 2 अगस्त 2026 को अपने घर झारखंड पहुंच जाएंगी।  

मुख्यमंत्री के आदेश पर तुरंत काम में जुटा प्रशासन

सोशल मीडिया पर मामला सामने आते ही मुख्यमंत्री ने इसे बहुत गंभीरता से लिया और राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष को तुरंत मामले को सुलझाने और पीड़ित युवती की सुरक्षित वापसी कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के इस आदेश के बाद नियंत्रण कक्ष ने 23 जून 2026 को तुरंत यह मामला प्रोटेक्टर ऑफ एमिग्रेंट्स (POE), रांची और भारतीय दूतावास (मस्कट) को भेजा, जिसके बाद 24 जून को दूतावास ने सुश्री प्रीति से संपर्क किया।  

फर्जी एजेंट के धोखे में फंसी थी पीड़ित युवती

Jharkhand Govt Ad
सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर प्रखंड स्थित मरारोमा गंझूटोली के रहने वाले श्री रंतु कुजूर ने अपनी बहन प्रीति कुजूर के बारे में 19 जून 2026 को मदद की गुहार लगाई थी। मार्च 2026 में भारत के एक एजेंट ने उन्हें दुबई में ₹45,000-₹50,000 हर महीने कमाई का लालच देकर विदेश भेजा, लेकिन धोखा देकर ओमान भेज दिया। वहां उनसे सिर्फ ₹23,000-₹25,000 में काम कराया गया। जब उन्होंने भारत लौटने की बात कही, तो कंपनी मालिक ने बहुत सारे पैसों की मांग की और परिवार वालों से ₹1.92 लाख लेने के बाद भी उन्हें वापस नहीं भेजा गया।  

आपसी बातचीत से पैसों में मिली छूट और वापस मिले दस्तावेज

कंपनी मालिक 2 साल का ठेका पूरा होने से पहले वापसी के लिए 950 ओमानी रियाल की मांग कर रहा था। नियंत्रण कक्ष ने भारतीय दूतावास को पत्र लिखकर पीड़ित युवती की कमजोर आर्थिक स्थिति की जानकारी दी और पैसों में छूट दिलाने तथा असली कागजात वापस दिलाने का अनुरोध किया। बातचीत से कंपनी मालिक मांगी गई रकम को घटाकर 600 ओमानी रियाल करने पर मान गया। पैसे जमा कराने के बाद मालिक ने प्रीति कुजूर का पासपोर्ट और बाकी सभी असली कागजात लौटा दिए।  

यह भी पढ़ें: JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव

बाहर काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध सरकार

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार देश-विदेश में काम कर रहे अपने श्रमिकों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार है। किसी भी परेशानी के समय मजदूरों को तुरंत मदद पहुँचाने के लिए राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष लगातार काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: गांधीनगर क्रीड़ांगन में रोमांचक मुकाबला, CCL अस्पताल टीम 4-1 से बनी विजेता

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Ranchi News: सरला बिरला यूनिवर्सिटी में हुआ 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' कार्यक्रम का प्रसारण Ranchi News: सरला बिरला यूनिवर्सिटी में हुआ 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' कार्यक्रम का प्रसारण
Deoghar News: श्रावणी मेला में कांवरियों के लिए बाघमारा और कोठिया में बनी भव्य टेंट सिटी
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने दीप प्रज्वलित कर कांवरिया सेवा शिविर का किया उद्घाटन
Hazaribagh News: पदमा ओपी पुलिस ने अभियान चलाकर तीन फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री के 'नशा मुक्त भारत' वेबकास्ट का प्रसारण
Giridih News: एसपी डॉ. विमल कुमार ने कांवरिया सेवा शिविर का फीता काटकर किया उद्घाटन
Pakur News: मुफस्सिल पुलिस ने मनिरामपुर से ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को दबोचा
Koderma News: कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में प्रांतीय प्रधानाचार्य बैठक का हुआ गरिमामय समापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने एसजेएस अस्पताल में इंद्रजीत महतो से की मुलाकात
Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कुलपति ने ली महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक
दिल्ली से गिरफ्तार हुई झारखंड की वांछित मानव तस्कर, खूंटी की बालिका सुरक्षित रेस्क्यू
जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार की हुई कोर्ट में पेशी, एन्क्रिप्टेड ऐप और वीवीआईपी कनेक्शन जांच के दायरे में