Ranchi News: गांधीनगर क्रीड़ांगन में रोमांचक मुकाबला, CCL अस्पताल टीम 4-1 से बनी विजेता

निर्धारित समय तक मुकाबला रहा गोलरहित, पेनाल्टी शूटआउट से हुआ विजेता का फैसला

Ranchi News: गांधीनगर क्रीड़ांगन में रोमांचक मुकाबला, CCL अस्पताल टीम 4-1 से बनी विजेता
गांधीनगर क्रीड़ांगन में आयोजित सीसीएल फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता अस्पताल संविदा कर्मियों की टीम को सम्मानित करते महाप्रबंधक (कल्याण) संजय कुमार ठाकुर।

रांची के गांधीनगर क्रीड़ांगन में सीसीएल द्वारा संविदा कर्मियों के लिए फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। अस्पताल संविदा कर्मियों और कॉलोनी संविदा कर्मियों के बीच खेला गया मुकाबला निर्धारित समय तक 0-0 से बराबरी पर रहा। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में अस्पताल टीम ने 4-1 से शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) द्वारा शनिवार को गांधीनगर क्रीड़ांगन में संविदा कर्मियों के लिए फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मियों के बीच खेल भावना, आपसी सहयोग और शारीरिक सक्रियता को बढ़ावा देना था।

मैच का उद्घाटन प्रबंधक (खेल) आदिल हुसैन, विलफ्रेड माणिक लकड़ा, आशीष सिरिल कच्छप और मारियो तनुज एक्का ने संयुक्त रूप से किया।

Jharkhand Govt Ad
प्रतियोगिता में सीसीएल अस्पताल संविदा कर्मियों और कॉलोनी संविदा कर्मियों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

इसके बाद विजेता का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें अस्पताल संविदा कर्मियों की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-1 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: झारखंड सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच ₹79.40 करोड़ का ऐतिहासिक समझौता

समापन समारोह में महाप्रबंधक (कल्याण) संजय कुमार ठाकुर ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' विकास मिर्धा को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

यह भी पढ़ें: छात्रों एवं युवाओं के मुद्दे पर कांग्रेस कर रही दोहरी राजनीति: आदित्य साहू

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की खेल गतिविधियां कर्मचारियों में टीम भावना, अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और सामूहिक कार्य संस्कृति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सीसीएल द्वारा भविष्य में भी कर्मचारियों के लिए इस तरह के खेल एवं कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Ranchi News: सरला बिरला यूनिवर्सिटी में हुआ 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' कार्यक्रम का प्रसारण Ranchi News: सरला बिरला यूनिवर्सिटी में हुआ 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' कार्यक्रम का प्रसारण
Deoghar News: श्रावणी मेला में कांवरियों के लिए बाघमारा और कोठिया में बनी भव्य टेंट सिटी
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने दीप प्रज्वलित कर कांवरिया सेवा शिविर का किया उद्घाटन
Hazaribagh News: पदमा ओपी पुलिस ने अभियान चलाकर तीन फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री के 'नशा मुक्त भारत' वेबकास्ट का प्रसारण
Giridih News: एसपी डॉ. विमल कुमार ने कांवरिया सेवा शिविर का फीता काटकर किया उद्घाटन
Pakur News: मुफस्सिल पुलिस ने मनिरामपुर से ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को दबोचा
Koderma News: कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में प्रांतीय प्रधानाचार्य बैठक का हुआ गरिमामय समापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने एसजेएस अस्पताल में इंद्रजीत महतो से की मुलाकात
Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कुलपति ने ली महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक
दिल्ली से गिरफ्तार हुई झारखंड की वांछित मानव तस्कर, खूंटी की बालिका सुरक्षित रेस्क्यू
जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार की हुई कोर्ट में पेशी, एन्क्रिप्टेड ऐप और वीवीआईपी कनेक्शन जांच के दायरे में