पाकुड़ में अवैध विदेशी शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तस्कर गिरफ्तार, शराब और बीयर बरामद

विदेशी शराब की 39 बोतल और बीयर की 46 बोतल बरामद

पाकुड़ में अवैध विदेशी शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तस्कर गिरफ्तार, शराब और बीयर बरामद
मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में छापेमारी के दौरान बरामद अवैध विदेशी शराब और बीयर के साथ पुलिस टीम।

पाकुड़ के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध विदेशी शराब की खरीद-बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से विदेशी शराब और बीयर की कई बोतलें बरामद की गईं।

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के पहाड़ी टोला स्थित एक घर में अवैध रूप से विदेशी शराब की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में गठित टीम ने की। 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी सुरेश पहाड़िया उर्फ बुधना पहाड़िया (33 वर्ष) के घर से 350 एमएल की 3 बोतल, 180 एमएल की 36 बोतल विदेशी शराब तथा 650 एमएल की 46 बोतल बीयर बरामद की। बरामद सभी शराब को जब्त कर लिया गया। 

इस मामले में मालपहाड़ी ओपी थाना कांड संख्या 180/2026 दिनांक 21 जुलाई 2026 के तहत उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी दल में एसडीपीओ कुमार गौरव सहित मालपहाड़ी ओपी के कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Palamu News: पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकेंगे विभिन्न संगठन Palamu News: पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकेंगे विभिन्न संगठन
Palamu News: NEET-UG में AIR 7553 लाकर मंटू ने बढ़ाया मान, नगर अध्यक्ष ने किया सम्मानित
Palamu News: पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर पांकी में अवैध शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
Dumka News: ऑटो सवार 4 लोगों ने की ट्रक हेल्पर की जमकर पिटाई, सिर में लगे टांके
Dumka News: विधायक ने चाचने में 25.08 लाख की पीसीसी सड़क योजना का किया शिलान्यास
Dumka News: कृषि एवं वन अराजपत्रित कर्मचारियों ने सचिव अबूबकर सिद्दीक से की मुलाकात, उठाईं मांगें
Pakur News: पंचायत भवन में जल सहियाओं की समीक्षा बैठक, ओडीएफ प्लस योजनाओं पर मंथन
Pakur News: सीएचसी में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ओरिएंटेशन बैठक आयोजित
Pakur News: नीट विवाद और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झामुमो ने निकाला आक्रोश मार्च
Dhanbad News: सीआईएसएफ और रामकनाली पुलिस ने दबोचा अवैध कोयला डिपो, 35 टन कोयला बरामद