Giridih News: उपायुक्त ने की अपील, परिवार के नाम नजदीकी मतदान केंद्र पर कराएं स्थानांतरित

ऑनलाइन ECINET App एवं पोर्टल की सुविधा उपलब्ध

Giridih News: उपायुक्त ने की अपील, परिवार के नाम नजदीकी मतदान केंद्र पर कराएं स्थानांतरित
(रामनिवास यादव उपायुक्त अपील)

गिरिडीह जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 8 और 9 अगस्त को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन व बूथ स्थानांतरण के लिए फॉर्म-6 और फॉर्म-8 भरने की अपील की है।

गिरिडीह: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी मतदान केंद्रों पर दिनांक 08 एवं 09 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, गिरिडीह  रामनिवास यादव ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे विशेष शिविर में अनिवार्य रूप से पहुंचकर अपनी एवं अपने परिवार के पात्र सदस्यों की मतदाता सूची से संबंधित जानकारी की जांच करें तथा आवश्यकता के अनुसार आवश्यक प्रपत्र भरकर प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने कहा कि 01 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले अथवा 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र नागरिक, जो संबंधित क्षेत्र के सामान्य निवासी हैं, मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Jharkhand Govt Ad
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने यह भी अपील की है कि जिन मतदाताओं अथवा परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों पर दर्ज हैं अथवा जिनका वर्तमान मतदान केंद्र उनके निवास स्थान से दूर है, वे अपने परिवार के सदस्यों का नाम सुविधाजनक एवं नजदीकी मतदान केंद्र पर स्थानांतरित कराने के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन करें। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदाता सूची में भागीदारी महत्वपूर्ण है। 

इसलिए कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे और किसी मतदाता को अपने मतदान केंद्र से संबंधित अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसके लिए विशेष शिविर के माध्यम से आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने जिले के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देश दिया है कि विशेष शिविर के दौरान नागरिकों को फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराएं तथा प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें: Giridih News: पंचायत स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश, फुटबॉल स्टेडियम निर्माण में तेजी लाने पर जोर

उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि 08 एवं 09 अगस्त को आयोजित विशेष शिविर को केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया न मानकर लोकतांत्रिक भागीदारी का महत्वपूर्ण अवसर समझें। अपने नाम एवं परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जांचें और आवश्यक होने पर नाम जोड़ने, संशोधन अथवा स्थानांतरण की प्रक्रिया अवश्य पूरी करें। मतदाता फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 की प्रक्रिया ECINET App तथा voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भी पूरी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Giridih News: SIR-2026 अभियान तेज, गिरिडीह में बूथ स्तर पर विशेष शिविर, ECINET App से भी कर सकेंगे आवेदन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Bokaro News: एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में की समीक्षा Bokaro News: एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में की समीक्षा
Bokaro News: आईजी, उपायुक्त और एसपी ने सेक्टर 12 पुलिस लाइन से वाहनों को किया रवाना
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' शिकायतों की समीक्षा की
Palamu News: भूख हड़ताल के चौथे दिन छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद लौटे
Dumka News: बीडीओ ने की धान रोपाई और सिंचाई सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा
Pakur News: झेनागड़िया गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा
Pakur News: अमड़ापाड़ा में सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक की पहल, 200 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच
JPSC Protest: छठे दिन भी जारी देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, तबियत बिगड़ी
SRFTI कोलकाता के विशेषज्ञ देंगे झारखंड के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण
Ranchi News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतर डीपीएस क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन
Bokaro News: समाहरणालय में लोक संवाद कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त अजय नाथ झा ने सुनी समस्याएं