Giridih News: SIR-2026 अभियान तेज, गिरिडीह में बूथ स्तर पर विशेष शिविर, ECINET App से भी कर सकेंगे आवेदन
8 और 9 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार SIR-2026 के तहत गिरिडीह जिले में 8 और 9 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले इन शिविरों में पात्र नागरिक फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकेंगे, जबकि फॉर्म-8 के जरिए नाम, पता या मतदान केंद्र में संशोधन एवं स्थानांतरण करा सकेंगे।
गिरिडीह: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा लगातार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 08 एवं 09 अगस्त 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का संचालन प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक किया जाएगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव ने जिले के पात्र नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित तिथि को अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देश दिया कि विशेष शिविर के दौरान आने वाले नागरिकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए फॉर्म भरने एवं संबंधित प्रक्रिया में सहयोग सुनिश्चित करें।
पात्र नागरिक फॉर्म-6 के माध्यम से करा सकते हैं नाम दर्ज

परिवार के सदस्यों का नाम एक ही मतदान केंद्र पर स्थानांतरित कराने हेतु फॉर्म-8
ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा
मतदाता फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 की प्रक्रिया ECINET App के माध्यम से ऑनलाइन भी पूरी कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने जिलेवासियों से अपील की कि वे 08 एवं 09 अगस्त को आयोजित विशेष शिविर का लाभ उठाते हुए अपनी मतदाता सूची संबंधी जानकारी की जांच करें तथा आवश्यकतानुसार नाम जोड़ने, संशोधन अथवा स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देशित किया कि विशेष शिविर के दौरान पारदर्शी एवं सुगम तरीके से नागरिकों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएं तथा प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करें।
Related Posts


Latest News







