Politics News: गिरिडीह में अवैध खनन पर राजद का हमला, खान निदेशक से सख्त कार्रवाई की मांग

खान निदेशक, रांची को सौंपा गया ज्ञापन

Politics News: गिरिडीह में अवैध खनन पर राजद का हमला, खान निदेशक से सख्त कार्रवाई की मांग
गिरिडीह में कथित अवैध खनन के खिलाफ राजद जिलाध्यक्ष मो. इरफान आलम ने खान निदेशक को ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के गिरिडीह जिलाध्यक्ष मो. इरफान आलम ने जिले में कथित अवैध खनन के खिलाफ खान निदेशक, रांची को ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध खनन से सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है तथा उसरी नदी, किसानों और आदिवासी क्षेत्रों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

गिरिडीह: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के गिरिडीह जिला अध्यक्ष मो. इरफान आलम ने जिले में बड़े पैमाने पर हो रहे कथित अवैध खनन को लेकर खान निदेशक, रांची को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले कई महीनों से जिले के विभिन्न खनन क्षेत्रों में माफियाओं द्वारा खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है।

स्थानीय प्रशासन को कई बार सूचना दिए जाने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अवैध कारोबार लगातार जारी है राजद जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अवैध खनन के कारण सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं उसरी जैसी नदियों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है और आदिवासी एवं किसानों की जमीन भी प्रभावित हो रही है ज्ञापन के माध्यम से खान निदेशक से तीन प्रमुख मांगें की गई हैं।

इसमें उच्च स्तरीय जांच टीम गठित कर अवैध खनन स्थलों की जांच कराने, संबंधित पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने तथा दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर खनन में प्रयुक्त मशीनों एवं वाहनों को जब्त करने की मांग शामिल है मो. इरफान आलम ने कहा कि यह जनहित और पर्यावरण से जुड़ा गंभीर मामला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खान विभाग इस पूरे मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा