गिरिडीह न्यूज़
समाचार  राज्य  गिरिडीह  झारखण्ड 

Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता

Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन, बोकारो जोन गिरिडीह इकाई की ओर से सामाजिक सरोकार से जुड़ी पहल की गई। संस्था के सदस्य स्नेहदीप वृद्धा आश्रम पहुंचे और वहां रह रहे बुजुर्गों के बीच फल एवं नाश्ते का वितरण किया। इस दौरान सदस्यों ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
Read More...
समाचार  राज्य  गिरिडीह  झारखण्ड 

सुदिव्य कुमार सोनू को सीएम सोरेन, राज्यपाल समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, कल बंद रहेंगे सरकारी विभाग

सुदिव्य कुमार सोनू को सीएम सोरेन, राज्यपाल समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, कल बंद रहेंगे सरकारी विभाग दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से झारखंड में शोक की लहर है। रविवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
Read More...
समाचार  राज्य  झारखण्ड 

दुःखद खबर: मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

दुःखद खबर: मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस गिरिडीह: झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। उन्होंने गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मंत्री...
Read More...
समाचार  राज्य  गिरिडीह  झारखण्ड 

मंत्री सुदीव्य सोनू की तबीयत बिगड़ी, गिरिडीह के निजी अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

मंत्री सुदीव्य सोनू की तबीयत बिगड़ी, गिरिडीह के निजी अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक गिरिडीह: देर रात मंत्री सुदीव्य सोनू की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें हार्ट अटैक जैसी समस्या हुई है। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया...
Read More...
समाचार  राज्य  गिरिडीह  झारखण्ड 

Giridih News: डेढ़ माह से अंधेरे में आदिवासी टोला, फॉरवर्ड ब्लॉक ने बिजली विभाग को दी चेतावनी

Giridih News: डेढ़ माह से अंधेरे में आदिवासी टोला, फॉरवर्ड ब्लॉक ने बिजली विभाग को दी चेतावनी सदर प्रखंड के पालमो पंचायत अंतर्गत आदिवासी टोला मंझलाडीह में पिछले डेढ़ माह से बिजली का ट्रांसफार्मर जला हुआ है। इससे ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। रविवार को पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने बिजली विभाग से तत्काल ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। साथ ही कहा कि लोगों की शिकायतों का समाधान एक फोन पर होना चाहिए। उन्होंने ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर पैसे की वसूली का विरोध करने की अपील की। तत्काल कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों के साथ धरना देने की चेतावनी भी दी।
Read More...
समाचार  राज्य  गिरिडीह  झारखण्ड 

Giridih News: पचम्बा श्री गोपाल गौशाला में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, आधी रात तक झूमे श्रद्धालु

Giridih News: पचम्बा श्री गोपाल गौशाला में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, आधी रात तक झूमे श्रद्धालु पचम्बा स्थित श्री गोपाल गौशाला में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम सात बजे शुरू हुए समारोह में बच्चों के बीच मटकी फोड़ प्रतियोगिता कराई गई। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। बाहर से आए कलाकारों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जबकि नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप और बाल लीलाओं पर आधारित मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारे लगाए। देर रात तक भक्त भक्ति गीतों पर झूमते रहे। समिति ने जिले की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
Read More...
समाचार  राज्य  कोडरमा  झारखण्ड 

छेड़खानी के विरोध पर दो पक्षों में जमकर हंगामा, डीएसपी और इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा

छेड़खानी के विरोध पर दो पक्षों में जमकर हंगामा, डीएसपी और इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में गुरुवार देर रात नाबालिग लड़की से कथित छेड़खानी की शिकायत को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। नाबालिग शिकायत लेकर थाना पहुंची थी। उसके समर्थन में भाजपा नेता सह वार्ड पार्षद संजीव सिंह गुड्डू भी पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष की ओर से वार्ड नंबर-2 के पार्षद लालो राइन कई लोगों के साथ थाना पहुंचे। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने के बाद कहासुनी बढ़ गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर भीड़ को थाना परिसर से बाहर निकाला। सूचना पर डीएसपी रूपेंद्र कुमार राणा और इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन भी पहुंचे।
Read More...
समाचार  राज्य  गिरिडीह  झारखण्ड 

Giridih News: Shreeja’s Coaching Campus का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर शिक्षा की सुविधा

Giridih News: Shreeja’s Coaching Campus का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर शिक्षा की सुविधा सिरसिया ब्लॉक रोड स्थित Shreeja’s Coaching Campus का विधिवत फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी और विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा नेता मनीष कुमार वर्मा मौजूद रहे। संस्थान में कक्षा 5वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए सभी विषयों की पढ़ाई तथा कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए गणित की विशेष कक्षाएं संचालित की जाएंगी। CBSE, ICSE और JAC बोर्ड के विद्यार्थियों के साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।
Read More...
समाचार  राज्य  गिरिडीह  झारखण्ड 

Giridih News: सिहोडीह के राधे-राधे गोकुल धाम में धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव

Giridih News: सिहोडीह के राधे-राधे गोकुल धाम में धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 स्थित सिहोडीह राधे-राधे गोकुल धाम चौधरी मोहल्ला के श्री राधे-कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने विधिवत पूजा कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
Read More...
समाचार  राज्य  ताज़ा 2   गिरिडीह  झारखण्ड 

Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना

Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना गिरिडीह के जमुआ स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल झारखंडधाम में हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्रा ने मंगलवार को सपरिवार पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधिवत रुद्राभिषेक किया। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी के साथ वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वैदिक ब्राह्मणों ने रुद्री पाठ और मंत्रोच्चार के बीच शिवलिंग का रुद्राभिषेक कराया। इसके बाद महाआरती में भी थाना प्रभारी दंपती शामिल हुए।
Read More...
समाचार  राज्य  राजनीति  रांची  झारखण्ड 

छात्रों की आवाज को लाठी-डंडों से दबाने की कोशिश लोकतंत्र पर हमला, इस गुंडागर्दी का मिलेगा मुँहतोड़ जवाब: बाबूलाल मरांडी

छात्रों की आवाज को लाठी-डंडों से दबाने की कोशिश लोकतंत्र पर हमला, इस गुंडागर्दी का मिलेगा मुँहतोड़ जवाब: बाबूलाल मरांडी नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों के साथ हुई कथित मारपीट को लेकर हेमंत सरकार और झामुमो पर तीखा हमला बोला है। गिरिडीह में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न जिलों में झामुमो कार्यकर्ताओं ने छात्रों के साथ गुंडागर्दी की और लाठी-डंडों से उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया।
Read More...
समाचार  राज्य  गिरिडीह  झारखण्ड 

Giridih News: JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच का पुतला दहन कार्यक्रम विफल, जेएमएम कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

Giridih News: JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच का पुतला दहन कार्यक्रम विफल, जेएमएम कार्यकर्ताओं ने किया विरोध गिरिडीह में JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच के बैनर तले मुख्यमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम जेएमएम कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण सफल नहीं हो सका। शुक्रवार शाम झंडा मैदान में छात्र संगठन के कार्यकर्ता पुतला दहन की तैयारी कर रहे थे, तभी जेएमएम कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और छात्रों को हटाने का प्रयास किया। इस दौरान हल्की झड़प की स्थिति बनी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
Read More...

Advertisement