भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
2029 चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर रणनीति
रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह में रंजय भारती ने अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में 2029 के आगामी चुनावों हेतु संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती का कार्यभार ग्रहण सह अभिनंदन समारोह प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा एवं अमर कुमार बाउरी, अनुसूचित जाति मोर्चा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष किशुन दास सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने पदग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन में पद केवल प्रतिष्ठा नहीं होता है बल्कि यह एक दायित्व है। उन्होंने संगठन के सभी नए एवं पुराने कार्यकर्ताओं का समन्वय बनाकर साथ लेकर चलने का सुझाव दिया। उन्होंने मोर्चा के कार्यकताओं से आग्रह करते हुए कहा कि 2029 चुनाव को लक्ष्य बनाकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए अनुसूचित जाति के लोगों को संगठन से जोड़ने की जरूरत है। प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार की अनुसूचित जाति के लिए लागू किये गए सभी योजनाओं की जानकारी समाज के लोगों को दें। तथा इसका लाभ उठाने में समाज की मदद करें।उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आदर्शों को मानते हुए अनुसूचित जाति के लिए अनेक कार्य किये हैं। पीएम मोदी ने भीमराव अंबेडकर से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों जन्मभूमि महू, शिक्षा भूमि लंदन, महापरिनिर्वाण स्थल दिल्ली, दीक्षा भूमि नागपुर और चैत्य भूमि मुंबई को 'पंचतीर्थ' के रूप में विकसित किया है। स्टैंड-अप इंडिया (Stand-Up India) योजना के तहत एससी/एसटी उद्यमियों को बैंक ऋण उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि वे बिजनेस शुरू कर सकें।
इसके अलावा छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं का दायरा बढ़ाया गया है। केंद्र की सरकार ने संसद और विभिन्न मंचों पर हमेशा यह स्पष्ट किया है कि एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होगी और यह पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने अनुसूचित जाति समाज की तरफ से नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि आगामी 2029 की लोकसभा और विधानसभा की चुनाव में झारखंड अनुसूचित जाति परिवार का एक एक सदस्य भाजपा को वोट करेगा।
आज के पदग्रहण कार्यक्रम का संचालन प्रभात भुइयां ने तथा धन्यवाद ज्ञापन विशाल बाल्मीकि ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रज मोहन राम, नीरज पासवान, भगत बाल्मीकि, राजेन्द्र पासवान, राकेश राम, रंजन पासवान, कमलेश दास, सूरज दास, विशाल बाल्मीकि, सीमा पासवान, शंकर रजक, संदीप कुमार, रंजीत विनोद, राम लगन, उपेंद्र रजक, सुरेंद्र राजवंशी, समीर बाउरी सहित अनुसूचित जाति मोर्चा एवं पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts
Latest News



