Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
राजनीति विज्ञान विभाग ने किया भव्य आयोजन
विनोबा भावे विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में आचार्य विनोबा भावे जयंती समारोह आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने कहा कि शिक्षा देना समाज की जिम्मेदारी है और विवि के सभी विभाग एक-एक गांव गोद लेकर शिक्षा का प्रसार करें।
हजारीबाग: कुलगुरु के रूप में मेरा धर्म है विद्यार्थियों की सेवा करना। बचपन से ही मैं विनोबा और गांधी के जीवन और दर्शन से जुड़ा रहा। आचार्य विनोबा के साहित्य को पढ़ें। इनके माध्यम से गांधी तक पहुंचें। उक्त बातें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने शुक्रवार को कही। वह रवींद्रनाथ टैगोर कलाभवन में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में आयोजित आचार्य विनोबा भावे जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने किया।
कुलपति ने कहा कि हम सब भाग्यशाली हैं कि हमें समाज ने इतना पढ़ने लिखने का अवसर दिया। परंतु समाज को हमसे कुछ अपेक्षाएं भी है। विनोबा भावे को सच्ची श्रद्धांजलि देनी है तो समाज के वैसे लोगों के लिए कुछ सार्थक करें जिनके पास संसाधन का अभाव है।कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थी मुस्कान कुमारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन विद्यार्थी ऋतिक मिश्रा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ इंद्रजीत कुमार, वाणिज्य संकायाध्यक्ष डॉ अग्रवाल, समाज विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ रेणु बोस, मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ एस जेड हक के अलावे कुलसचिव डॉ सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, वित्त पदाधिकारी डॉ प्रदीप पाल, परीक्षा नियंत्रक डॉ पंकज माझी, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ सरोज कुमार सिंह, दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ विजय कुजूर, योग केंद्र के निदेशक डॉ राजकुमार चौबे, जंतुविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार, तथा शिक्षक प्रो मृत्युंजय प्रसाद, डॉ ममता कश्यप, डॉ सर्वर अली, डॉ विनीता बानकीरा, डॉ अमित कुमार सिंह, डॉ अमिता कुमारी, डॉ कुमारी भारती, डॉ रजनीश कुमार, डॉ राहुल कुमार, डॉ संजीव कुमार, डॉ अंबिका गुप्ता विभाग अध्यक्ष शिक्षक सुधरता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts
Latest News



